updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 20 जून 2024 दिन गुरुवार को नगर के ब्लॉक परिसर में फिटनेस ग्रुप के संचालक अंकित वोहरा की टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग कर स्वस्थ रहने का देशवासियों को दिया संदेश। इस अवसर पर नपाध्यक्ष डॉक्टर मीना विनीत सिंगी, विकास ताम्रकार, हिमांशु अग्रवाल, अंकिता वोहरा, शिखा ताम्रकार, यश ताम्रकार, रुचि जैन, प्रवीणा धाडी़वाल, प्रिया, रुचि कटारिया, आशा शर्मा, मिताली सिंगी, अमिता गुप्ता, दीप्ति, काव्या गुप्ता, सीमा, नेहा जैन, कीर्ति, विधी आदि ने योग किया।

डॉक्टर मीना सिंगी ने बताए योग के लाभ- योग करने के कई फायदे हैं। जहां सिर्फ जिम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं योग हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ बनाता है। योग जीवन जीने की कला सिखाता है। योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम करता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है।

21 जून 2024 शुक्रवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्दर्शी सुबहा 07.33 उसके बाद पूर्णिमा व्रत दान की रहेगी।नक्षत्र ज्येष्ठा संध्या 06.19 तक उसके बाद मूल रहेगा।चन्द्र: वृश्चिक का चंद्र संध्या 06.19 तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-*  कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
*उपाय:- भगवान शिव पर तीन बेलपत्र अर्पण करें*
*वृषभ :-* संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
*उपाय:- भगवान शिव पर धतूरे का फूल अर्पण करें

*मिथुन:-* जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
*उपाय:- भगवान शिव को दूर्वा अर्पण करें*
*कर्क:-* आज शिक्षा प्रतियोगिता और रचनात्मकता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
*उपाय:- भगवान शिव को अखंड श्रीफल अर्पण करें*

*सिंह:-*  आज जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें और कटु वचन बोलने से बचें।शिक्षा प्रतियोगिता का भी दबाव बढ़ेगा।
*उपाय:- भगवान शिव पर केले के पत्ते अर्पण करें*
*कन्या:-* आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
*उपाय:- भगवान शिव के समक्ष पीपल के पत्ते में अष्टगंध रखकर अर्पण करें*

*तुला:-* आज मामलों में सफलता मिलेगी।संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
*उपाय:- आम के पत्तों से भगवान शिव का श्रृंगार करें*
*वृश्चिक:-* आज गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
*उपाय:-  शमी पत्र भगवान शिव जी पर अर्पण करें*

*धनु:-* स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अहंकार कहीं न कहीं नुकसान पहुंचा सकता है। चाहें पारिवारिक वातावरण हो या व्यावसायिक हो, सतर्क रहें।
*उपाय:- भगवान शिव को अष्टगंध अर्पण करें*
*मकर:-* निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
*उपाय:-  भगवान शिव को कच्चा सूत अर्पण करें*

*कुम्भ:-* आज भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- भगवान शिव को यज्ञोपवित अर्पण करें*
*मीन:-* आज का दिन आप के लिए शुभ है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेट होने के साथ ही सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:-  भगवान शिव को भांग अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
????????????????????????????????

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!