जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत की मां पार्वती नदी की आरती, नदियां हैं तो जीवन है, उनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्त्तव्य है- रायसिंह मेवाड़ा

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- संपूर्ण प्रदेश भर में 5 से 16 जून तक जल एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जल गंगा अभियान चलाया जा रहा था, जिसका आज गंगा दशहरा तक के पावन अवसर पर समापन हुआ। नगरपालिका द्वारा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य, अनुविभागीय अधिकारी स्वाति उपाध्याय मिश्रा, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, सुभाष नामदेव,

तेजसिंह राठौर की विशेष आतिथ्य में नगर की जीवन दायिनी मां पार्वती नदी की विधि-विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजा-आरती की गई। वहीं चुनरी भी मां पार्वती नदी को अर्पण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि जल गंगा अभियान के तहत जहां नगर के नालों-नालियों की साफ-सफाई की गई, वहीं नगर के जलस्त्रोतों का संरक्षण व संवर्धन कार्य भी नगरपालिका द्वारा किया गया। साथ ही कुआं-बावड़ी की सफाई कार्य किया गया,

वहीं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पौधों का रोपण कार्य भी संपन्न किया गया। श्री मेवाड़ा ने कहा कि हमारे देश में नदियों को देवी मानकर उनकी पूजा और आरती की जाती है। अधिकतर हिंदू तीर्थ स्थान नदियों के तट पर ही स्थित है। हम गंगा दशहरा या नर्मदा जयंती इसलिए मानते हैं, ताकि इन नदियों की हमारे जीवन में उपयोगिता और महत्व को हम समझ सकें। जब मां गंगा धरती पर आई, तब यहां की बंजर धरती उपजाऊ हुई और हर क्षेत्र में हरियाली छाई,

तभी से यह गंगा दशहरा पर्व मनाने की शुरूआत हुई। गंगा दशहरा का पर्व गंगा नदी की उत्पत्ति से जुड़ा पर्व है। नदियां हैं तो जीवन है, उनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्त्तव्य है। वनों से नदियां और नदियों से वनों का गहरा जुड़ाव है। इसी को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस अभियान की शुरूआत की है। प्रदेश सरकार की यह एक सराहनीय पहल है, परंतु जल संवर्धन तभी संभव जब हम सभी हमारी जीवन दायिनी मां पार्वती नदी सहित अन्य

जलस्त्रोतों का संरक्षण कर अपना सहयोग दे। इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश सांवले, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद साहू, पटवारी वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, रमेश यादव, गबू सोनी, जगदीश वर्मा, नारायण सोलंकी, सुभाष सिसौदिया, महेन्द्र पोसवाल, भगवतशरण लोधी, पार्वती शर्मा, प्रहलाद वर्मा, कैलाश माली, आशीष बैरागी, प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, रोहित सोनी, अरूण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण, कर्मचारीगण मौजूद थे।

जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला अपार जनसहयोग- मुख्यमंत्री डॉ यादव, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिलाई शपथ, उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम का सीहोर की पंचायतों में देखा गया लाइव प्रसारण

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक हमारे नदी, कुएं, पोखर, तालाब, झरने आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा।

मुझे बताते हुए खुशी है कि जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। 6 लाख से अधिक लोगों द्वारा अभियान में जनभागीदारी की गई है। जल स्रोतों की संरक्षण के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के काम किए जा रहें हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव के उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम का सीहोर की पंचायतों में लाइव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को जल स्त्रोत के संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री विवेक जोशी तथा संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मोदी का चोपड़ा जल स्त्रोत का भ्रमण किया और जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध रूप से आपूर्ति बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोत मोदी का चोपड़ा का कायाकल्प किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पितृ दिवस की दी शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर सभी को पितृ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिता का कर्तव्य अनुपम होता है और पिता के द्वारा सभी कि अपेक्षाएं और आकांक्षा पूरी होती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता इस धरती पर भगवान तुल्य होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!