updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर शुक्रवार 14 जून से मुनिश्री भूतबलि सागर शिक्षण एवं संस्कार शिविर चल रहा है। बाल ब्रह्मचारी संजय भैय्या पठारी के पावन सनिध्य में सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं द्वारा धर्म लाभ लिया जा रहा हैं। शिविर की जानकारी समाज के नरेन्द्र गंगवाल ने देते हुए बताया कि बाल ब्रह्मचारी संजय भैय्या पठारी वाले ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को व्रत अंगीकार करके व्रत का पालन अवश्य करना चाहिए।

जिससे काफी पुण्य अर्जन होता है। मनुष्य भव अनेक योनियों में भ्रमण करने के पश्चात मिला है। मंगलाचरण में सिद्धों को नमस्कार किया गया है। यह इष्टोपदेश ग्रन्थ भव्य जीवों के लिए लिखा गया है। इष्टोपदेश ग्रन्थ में संस्कृत के 51 छन्द हैं। इसका लक्ष्य सिद्ध बनना है ,जब तक कर्म रहेंगे तब तक शुद्ध अवस्था को प्राप्त नही किया जा सकता है। सम्पूर्ण कर्मो के अभाव होने पर जिनके शुद्ध स्वभाव की प्राप्ति हो गई है वे ही सकल परमात्मा कहलाते है। परमात्म दो प्रकार के बताए गए है सकल ओर निकल।

बाल ब्रह्मचारी संजय भैय्या पठारी वाले ने आगे कहा जो शरीर सहित है वे सकल परमात्मा ओर जो शरीर से रहित है वे निकल परमात्मा होते है। अगर आपको सिद्ध ओर शुद्ध बनना हो तो कर्मो का कचरा हटाना होगा, कर्मो को नष्ट करना पड़ेगा तभी शुद्ध बनकर आत्म कल्याण करेंगे।विअवृति रहकर नरक में जाना अच्छा नही होता, व्रत अंगीकार कर व्रतों का निरतिचार पालन कर अपने मनुष्य भव को सार्थक करना चाहिए। अपनी आत्मा को शुद्ध बनाना है तो व्रतों का पालन करना होता है, पांच पापो का पूरा त्याग करना महाव्रत है।वर्तमान काल मे मोक्ष नही होता, उससे अच्छा है, स्वर्ग में जाकर आगे काल का इंतजार करना चाहिए, नरक में जाकर इंतजार नही करना।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- रविवार 16 जून को आष्टा मुनि सेवा समिति द्वारा धार्मिक नगरी आष्टा में चातुर्मास के लिए आचार्य भगवंत श्री समय सागर महाराज से कुंडलपुर पहुंच कर श्रीफल भेंट कर विनती की। मुनि सेवा समिति अध्यक्ष संदीप जैन नीलबड़ के नेतृत्व में दिगंबर जैन पंचायत समिति के सदस्य आयुष अमन जैन एडवोकेट, विकास जैन मंडी,

राहुल जैन अजमेरा, अक्षय जैन आदिनाथ, अरिहंत जैन, मुनि सेवा समिति के प्रवक्ता नितिन जैन साईं कॉलोनी, पंकज जैन, मनीष जैन, विकास जैन, मोहित जैन, भारत जैन, संदेश जैन, मयंक जैन, सौरभ जैन आदिनाथ, आयुष जैन ,संदेश जैन किला सहित गौरव जैन आदि ने कुंडलपुर पहुंच कर आचार्य भगवंत समय सागर महाराज से आष्टा चातुर्मास हेतु विनती की। आचार्य भगवंत ने मुस्कुराते हुए आशिर्वाद प्रतिनिधि मंडल को दिया।

17 जून 2024 सोमवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी (निर्जला एकादशी स्मार्त) रहेगी।नक्षत्र चित्रा दोपहर 01.51 तक उसके बाद स्वाति रहेगा। चन्द्र: तुला का चंद्र रहेगा । दिशाशूल पूर्व में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-* मित्र पक्ष से अनुकूलता रहेगी।घर मे मङ्गल कार्यो की रूपरेखा बनेगी। ससुराल का सहयोग रहेगा।
*उपाय:-* श्रीकृष्ण मंदिर में वस्त्र का दान करें
*वृषभ :-* आभूषण से धनलाभ होगा। बहुत समय आए रुके कार्यो को गति मिल सकती है। मन कुछ चिंतित कुछ प्रसन्न हो सकता है। 
*उपाय:-* गुड़ गौमाता को खिलाये

*मिथुन:-* धार्मिक कार्यो में समय व्यतीत होगा।कानूनी मुकद्दमों में सफलता रह सकती है। भौतिक साधन बढ़ेंगे।भौतिक सुख बढ़ेंगे।
*उपाय:-* मिश्री लड्डूगोपाल को अर्पण करे
*कर्क:-* कार्यो को लेकर मन दुविधाओं में कमी होगी। अपने निर्णय बल से सोचे कार्य में सफलता प्राप्त होगी।पत्नी सहयोग उत्तम रहेगा।
*उपाय:-* पांच आटे के दीपक श्रीकृष्ण मंदिर में लगाएं

*सिंह:-*  शासकीय निवेश करने का अच्छा समय है। शेयर बाजार,प्रॉपर्टी में लाभ की सम्भवना बनती है।
*उपाय:-* केशर का तिलक लड्डू गोपाल को लगाये
*कन्या:-* कानूनी मुकदमों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नवीन जबाबदारी से मन हर्षित होगा।खानपान के आनंद लेंगे।स्वास्थ्य की चिंता बन सकती है।
*उपाय:-* ताम्र कलश जल भरकर श्रीकृष्ण मंदिर में दान करें

*तुला:-* समय अनुकूल  है।शब्दों की जदूगीरी से कार्य सफलता मिलेगी। बडे स्तर के निर्णय लाभदायक रहेंगे।गुरुकृपा बनेगी।
*उपाय:-* श्रीफ़ल लड्डूगोपाल को अर्पण करें
*वृश्चिक:-* सम्पति के लिये चिंता अधिक होगी मन मे भविष्य की सुरक्षा का भय होगा। आकस्मिक धनहानि हो सकती है।बहनों से सहयोग अनुकूल रहेगा।
*उपाय:-* सुगन्धित द्रव्य श्रीविष्णु को अर्पण करें

*धनु:-* राजनीतिक स्तर पर सम्मान बढेगा घर मे धार्मिक आयोजन हों सकते है।यात्रा सुखद अनुभूति देगी।
*उपाय:-* गुलाब पुष्प से श्रीकृष्ण मंदिर में श्रृंगार करें
*मकर:-* नवीन रणनीति से योजना सफ़ला होगी।घर निर्माण के सम्बंध में बडे निर्णय ले सकते है।नेत्र समस्या बन सकती है।
*उपाय:-* यज्ञोपवीत श्रीकृष्ण को अर्पण करें

*कुम्भ:-* अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपकी पुरानी समस्या को हल करेगी। नौकरी बालो को पदोउन्नति की सम्भवना प्रबल है। किसी को अपने मन की योजना न बताये।
*उपाय:-* माखन का नैवेद्य श्रीकृष्ण मंदिर में अर्पण करे
*मीन:-* शत्रुपक्ष मान-सम्मान को चोट पहुँचा सकता है।मन उदास होगा।आर्थिक स्तर पर परिणाम प्रतिकूल होंगे।व्यापार में कुछ अनुकूल हो सकता है।
*उपाय:-* बादाम की 5 बीजी श्रीविष्णु को अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539* *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!