updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सिविल अस्पताल में पदस्थ नेत्र ईकाई के पूर्व प्रमुख डॉ अतुल उपाध्याय सेवानिवृत्त होने के बाद सापत्नि तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। तीर्थ यात्रा पर रवाना होने के पूर्व डॉ अतुल उपाध्याय का सिविल अस्पताल में श्री श्वेताम्बर जैन समाज के विनीत सिंगी, लोकेन्द्र बनवट, सुशील संचेती, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी ने उपाध्याय का साफा बांध कर पुष्पमाला पहना कर स्वागत सम्मान कर यात्रा साआनंद सम्पन्न हो कि कामना की।

इस अवसर पर पंडित संतोष शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा, हरि नारायण शर्मा राजेश शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, कांग्रेस नेता विनीत सिंगी, जितेंद्र दसोन्दी, इंदरसिंह ठाकुर, सुरेश सेन, प्रकाश परसाई, डॉ कैलाश शर्मा, पंडित रामू शर्मा, नवीन शर्मा, धनंजय जाट, गणेश दुबे, उत्तम नारायण तिवारी, सतीश विरथरे, गोविंद शर्मा, संजय दीक्षित आदि ने स्वागत सम्मान किया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- डॉ अतुल उपाध्याय सेवानिवृत्त होने के बाद सापत्नि तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। सिविल अस्पताल में पदस्थ नेत्र ईकाई के पूर्व प्रमुख डॉ अतुल उपाध्याय एवं श्रीमती वेदरिचा उपाध्याय जी अपनी धार्मिक यात्रा पर बाबा केदारनाथ धाम एवं श्री बद्रीनाथ धाम के लिए दिनांक 31 मई 2024 को प्रस्थान हुए। इससे पूर्व श्री परशुराम ग्रुप द्वारा

इस अवसर पर उनके निवास स्थान पहुंचकर पास ही मुकाती कॉलोनी में स्थित श्री नर्मदेश्वर मंदिर में श्री उपाध्याय का सफा बांधकर पुष्प वाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर परशुराम ग्रुप के सभी सदस्य जिसमें प्रमुख पंडित श्री प्रेम नारायण जी शर्मा, पंडित हरी बाबू शर्मा, पंडित संतोष शर्मा, पंडित गोविंद जी शर्मा, पंडित राम भरोसे जी शर्मा, पंडित उत्तम नारायण जी तिवारी, पंडित सतीश बिरथरे एवं डॉ कैलाश शर्मा द्वारा स्वागत किया एवं श्रीफल देकर बाबा महाकाल से मंगलमय यात्रा की कामना की एवं बधाइयां दी।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकस्मिक रूप से पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोकसभा निर्वाचन के सभी चरणों की प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से पूर्णता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस बल को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने सख्ती और सजगता के साथ बड़े कार्यक्रमों एवं आयोजनों की दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने पर विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल-कॉलेज परिसर में सद्भाव का वातावरण बना रहे, इसके लिये हरसंभव आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे गए दायित्व और भूमिका की समीक्षा की जाए। आने वाले माह में त्योहारों के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सतत निरीक्षण करें अधिकारी- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में रात्रि विश्राम के साथ ही सतत निरीक्षण भी करें और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आदर्श स्थिति बनाये रखने के लिये चिंता करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिस बल से संवाद करते रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में अशोकनगर में कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा शस्त्र लहराने की घटना के संदर्भ में कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए। अवैधानिक कार्य में साथ देने वाले परिवार के व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाया जाये।

स्क्रीनिंग कर ऐसे व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जानकारी भी तत्काल सामने आना चाहिए। दोषियों को बिलकुल भी नहीं बख्शा जाये। पुलिस का एक्शन अविलंब होना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में हुए अपराधों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए अपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए अधीनस्थ अमले को निरंतर सचेत और मोटिवेट करते रहना चाहिए। गलत तथ्यों का त्वरित प्रतिवाद करें, सोशल मीडिया पर अपराध नियंत्रण की जानकारी प्रसारित करें-

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय सोशल मी‍डिया का है। आमजन को अपराध नियंत्रण की जानकारी भी निरंतर मिलना चाहिए। अपराधिक घटनाओं के वीडियो प्रचारित होते हैं। साथ ही पुलिस बल द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए की गई आवश्यक कार्रवाई को भी तत्परता से सोशल मीडिया पर प्रचारित एवं प्रसारित करना चाहिए। अक्सर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही प्रचारित न होने से अपराधिक तत्वों के हौसले बढ़ते हैं। इस दिशा में ट्वीटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से की गई

कार्यवाही की जानकारी भी नागरिकों तक पहुंचाई जाए। पुलिस मुख्यालय, जोन स्तर और जिला स्तर पर प्रतिदिन प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की परम्परा सशक्त हो। पुलिस के एक्शन की जानकारी जन-जन तक पहुंचना चाहिए। पुलिस अधिकारियों को दी बधाई- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में मध्यप्रदेश में चारों चरण में निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप से सम्पन्न हुई। उन्होंने इसके लिए पुलिस बल और अन्य शासकीय सेवकों की सराहना करते हुए बधाई दी। बैठक में बताया गया कि 6 माह में विभिन्न तरह के अपराधों में 10 से 15 प्रतिशत की कमी आई है।

2 जून 2024 रविवार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी (अपरा एकादशी) रहेगी। नक्षत्र रेवती रहेगा। चन्द्र: मीन का चंद्र  रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे *मेष:-*  आज खान-पान को असंयमित न होने दे शरीरिक पीड़ा हो सकती है।जोखिमपूर्ण कार्यो से दूर रहे।मन को शांत रखे।
*उपाय:- भगवान श्री कृष्ण के 11 नाम भोजपत्र पर लिखकर कृष्ण मंदिर में अर्पण करें*
*वृषभ :-* आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी।धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी कम होंगे।
*उपाय:- गौमाता को हरा चारा खिलाएं*

*मिथुन:-* आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा. स्थान परिवर्तन संभव है।
*उपाय:- श्री कृष्ण मंदिर में 11 हरी इलायची अर्पण करें*
*कर्क:-* आज आपका दिन उत्तम व विशेष फलदायी रहेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है।
*उपाय:- घर में श्री नारायण कवच का पाठ करें*

*सिंह:-* वाणी की कठोरता तकलीफ दे सकती है।शत्रुपीडा मिल सकती है।किसी से बेवजह न उलझे।धन संभाल कर रखे।
*उपाय:- राजगिरे का हलवा श्री राम मंदिर में नैवेद्य अर्पण करें*
*कन्या:-* आज के दिन आप गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे भी किए जाएंगे।मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे।
*उपाय:- भगवान श्री कृष्ण को पंचमेवा अर्पण करें*

*तुला:-* आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है।पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें*
*वृश्चिक:-* आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. किसी विशेष कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- सफेद तिल कृष्ण मंदिर मैं अर्पण करें*

*धनु:-* आज अपने मन को अनियंत्रित न होने दें।पैसे का निवेश न करें। परिवारिक विवादों से दूर रहे।
*उपाय:- भगवान श्रीविष्णु को तुलसी अर्पण करें*
*मकर:-*  आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे।कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा।विद्यार्थियों को अनुकूलता रहेगी।
*उपाय:-  केले का फल श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें*

*कुम्भ:-* आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी।
*उपाय:- श्री राधा रानी चुनरी अर्पण करें*
*मीन:-* व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।
*उपाय:- घी का दीपक श्री विष्णु जी के समक्ष लगाएं*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539* ?????????????? ????????????????
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!