updatenews247.com धंनजय जाट‌ आष्टा 7746898041- ब्लॉक नगर कांग्रेस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वा स्थापना दिवस पुराना बास स्टैण्ड नगर कांग्रेस कार्यालय के पास पार्टी का झण्डा फहराह कर मनाया गया। उपरोक्त अवसर पर एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर ने कहा कि भारत विभिन्न धर्मो, संस्कृतियों, भाषाओं और समाजों का ऐसा सुंदर गुलदस्ता है, जिसमें एक साथ कई फूल खिलते हैं, कई रंग दमकते हैं। वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लम्बे इतिहास के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसमें जय और पराजय दोनों के अनुभव लिए राजनीति की कठिन डगर तय की है।

1977-78 के दौरान कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज इंदिरा जी का साथ छोड़कर दुसरी पार्टी में शामिल हो गये, लेकिन कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं का भरोसा इंदिराजी पर ही था। 2 जनवरी 1978 को इतिहास की पुनरावृत्ति हुई और कांग्रेस का पुन: विभाजन हुआ। श्रीमती इंदिरा गांधी ने दूरदर्शी कदम उठाते हुए नई पार्टी (कांग्रेस ई) बनाई और देश की जनता ने कांग्रेस ई को ही वास्तविक कांग्रेस मानकर इंदिरा जी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया। इंदिरा जी ने कांग्रेस को आम आदमी की आशाओं और आकांक्षाओं से जोड़ कर पार्टी को नई शक्ति प्रदान की। हम सब लोग फिर कांग्रेस को मजबूत करेंगे उपरोक्त अवसर पर एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कैलाश परमार,

विधानसभा प्रत्याशी कमल सिंह चौहान, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, महिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, ओकार सिंह खेनियापुरा, लोकेन्द्र बनवट, नरेन्द्र कुशवाह, घनशयम जांगड़ा, सन्नवर खान, पार्षद राजकुमार मालवीय, कमल सेठ, प्यारे पटेल, एजाज खान, पार्षद मेहमूद अंसारी, देवबगस पटवारी, तोसिफ, फेजुद्दीन, बन्ने खा मंसूरी, नवाब बेरी, मसूद किला, हरि मेवाड़ा, शंकर बोड़ाना, चेतन भाटी, अशोक डाबरी, शंकर सक्सेना, विजय सोलंकी, दिलीप मालवीय, सतीश मेवाड़ा, राहुल पाटारिया, फारुख पटेल, नजीम बोस, चेतन बालोदिया, दिलिप मालवीय, बब्बन भाई किला, जाहिर अंसारी आदी उपास्थित रहे।

updatenews247.com धंनजय जाट‌ सीहोर 7746898041- जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की स्थापना और देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया गया। कांग्रेस के 138 वर्ष होने के उपलक्ष्य में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सीहेार अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर निस्वार्थभाव से वर्षो तक सेवा करने वाले वरिष्ठ बुजुर्ग कांग्रेस नेता राममूर्ति शर्मा, केके मिश्रा, महेशदयाल चौरसिया, रमेश गुप्ता,प्रीतमदयाल चौरसिया, नईम नबाव, ओम वर्मा, शरद जोशी, डॉ अनीस खान का शॉल श्रीफल भेंटकर पुष्प मालाऐं पहनाकर सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकाअर्जुन खरगे के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ बलवीर तोमर के दिशानिर्देशन में सीहोर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश की आजादी में गांधी परिवार के योगदान को भुलाया नही जा सकता है वक्ताओं ने कहा कि आज परिस्थियां भले ही विपरीत हो लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धेर्य रखा चाहिए। उन्होने कहा की अब राष्ट्रीय नेतृत्व को कांग्रेस की कमान युवाओं के हाथों में सौप देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने कहा की जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर की जिम्मेदारी प्रदान की।

इस जिम्मेदारी को पूर्ण समापरण के साथ निभाकर कांग्रेस के लिए युवाओं को एकजुट करेंगे श्री वर्मा ने कहा की हम सभी मिलकर अब वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशन में लोकसभा चुनावों की तैयारी करेंगे और सांसद प्रत्याशी के लिए शहर में जोश के साथ काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मुन्नवर मामू के द्वारा किया गया एवं आभार सुमित नर्रे के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शरद जोशी, रघुवीर दांगी, कपिल उपाध्याय, आशीष गहलोत, विवेक राठौर, नरेंद्र खंगराले मुकेश ठाकुर, तुलसी राठौर, के के रिछारिया, भगत सिंह तोमर, आशीष रोहिला, कमलेश चांडक, माखन सिंह सोलंकी, गजराज सिंह,आर पी शुक्ला, राज कोशल, विवेक टांक आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!