updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- संस्था माॅडर्न पब्लिक हा.से. स्कूल आष्टा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका आज दिनांक 29/12/2023 को प्रतिभागी छात्र/छात्राओ को पुरूस्कृत कर खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। सवर्प्रथम माॅ सरस्वती का पूजन व द्वीप प्रज्जवलित कर कायर्क्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें प्रथम दिन प्रायमरी, द्वितीय दिन मिडिल व तृतिय दिन हायर कक्षाओ के खेल खिलवाये गये थे।

खेलो में 50मी. रेस, 100मी. रेस, स्पून रेस, चेयर रेस, फ्रोग रेस, थीर् लेग रेस, खो-खो, वाॅलीबाॅल, 200मी. रेस, स्लो सायकल रेस करवाई गई। सभी कक्षा के बच्चो ने खेलो में बढचढ कर भाग लिया। विद्यालय का उद्धेश्य खेल प्रतियोगिता करा कर बच्चो की प्रतिभा को आगे लाना है। तथा आज हम खुद देख रहे है। कि खेल के माध्ययम से हमारे देश का नाम रोशन करने वाली प्रतिभा किस प्रकार से अपना व माता पिता व देश का नाम आगे बढा रही है। आज हर खेल के द्वारा प्रतिभावान छात्र/छात्रा आगे बढ रही है।

बच्चो कि किस खेल में रूची है। तथा उन्हे कोन सा खेल ज्यादा प्रिय लगता है। उसी क्षेत्र में उन्हे कदम रखना चाहिये। खेल कोई भी हो परन्तु उसमें आगे बढने के लिये मेहनत तो जरूरी है। बिना मेहनत के कोई भी व्यक्ति आगे नही बढ सकता है। बच्चा अगर पढाई करे व मेहनत न करे तो वह भी आगे नही बढ सकता है। अच्छे अंक लाने के लिये बच्चो को बहूत मेहनत करना पड़ती है तथा वह अपना व माता पिता और शाला का नाम आगे बढा पाता है। बच्चों को प्रतियोगिता में उत्सुकता के साथ हिस्सा लेने व जितने पर सभी प्रतिभागीयों को सभी शिक्षको द्वारा बधाई दी व बच्चो के उज्जवल भविष्य की भी कामना की।

प्रतियोगिता में उपस्थित संचालक मंडल व शाला परिवार के मागर्दशर्क श्री शंकर लाल परमार, श्री भीम सिंह ठाकुर, श्री कुंवर लाल परमार, स्कूल समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार, प्राचार्य श्री अमित यादव, उपप्राचार्य विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, रवि पाठक, तेजराज मेवाड़ा, संदीप जोशी, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवा, पंकज ठाकुर, राजपाल साहू, अनीता परमार, निमर्ला सारसिया, कविता ठाकुर, अंजलि चौरसिया, करिश्मा चौपड़ा, अंजु नावड़े, रचना ठाकुर, नीता सक्सेना, हेमलता पाटीदार, मौसमी बक्सी, स्वेतान्षु ठाकुर, ईशा जैन, इतिका चौहान आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रदेश ही नहीं देश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र ओंकरारेश्वरधाम यात्रा का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सीहोर सहित आस-पास के करीब 250 से अधिक श्रद्धालुओं के भेजने की योजना बनाई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर अपने पुज्य दादा-दादी की स्मृति में सैकड़ों लोगों को ओंकारेश्वर के लिए आगामी पांच जनवरी को रवाना करेंगे। इसके लिए पांच जनवरी को शहर से ढोल-बाजे के साथ सम्मान कर यात्री बसों के मध्य से रवाना किया जाएगा।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भगवान शिव से जुड़े द्वादश ज्योतिर्लिंगों में मध्य प्रदेश स्थित ओंकारेश्वर का चौथा स्थान आता है। यहां पर भगवान शिव नर्मदा नदी के किनारे के आकार वाली पहाड़ पर विराजमान हैं। हिंदू धर्म में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिग को लेकर कई मान्यताएं हैं। जिसमें सबसे बड़ी मान्यता ये है कि भगवान भोलेनाथ तीनों लोक का भ्रमण करके प्रतिदिन इसी मंदिर में रात को सोने के लिए आते हैं। महादेव के इस चमत्कारी और रहस्यमयी ज्योतिर्लिंग को लेकर यह भी मानना है कि इस पावन तीर्थ पर जल चढ़ाए बगैर व्यक्ति की सारी तीर्थ यात्राएं अधूरी मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!