updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- दिनाँक 21 दिसंबर 2023 दिन गुरुवार को पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में क्रिसमस डे का पर्व बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शरुआत विद्यालय के प्राचार्य फादर मेल्विन सी जे, विद्यालय प्रबंधक फादर जोनेडियस टोप्पो एवं उप प्राचार्य सिस्टर टीना द्वारा मोमबत्ती जलाकर की। इस अवसर पर नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु येशु के जन्म को बताया। प्रभु येशु ने मनुष्य के दुखों को दूर करने के लिए एवं मानवता के कल्याण हेतु जनम लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर जोनेडियस टोप्पो ने बच्चों को क्रिसमस पर्व का महत्व समझाया तथा प्रभु येशु द्वारा किये गए कार्यों को बताया। रंगारंग प्रस्तुति के साथ साथ सांता क्लॉस ने आकर सभी बच्चों में उत्साह भर दिए।

*मेंष:-* आज मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। दिन का आरम्भ आपके लिए आलस्य भरा होगा। अप्रत्याशित काम की आशा न करें। समय मध्यम होगा। कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।
*उपाय:श्री हनुमान अष्टक का पाठ करे*
*वृष:-* आज का दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है। मान-सम्मान मिल सकता है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है।
*उपाय:भगवान कार्तियके को मोरपंख अर्पण करे*
*मिथुन:-* आज पराक्रम की वृद्धि होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। धन का लाभ होगा।पत्रकारिकता, शिक्षा,वकालत के कार्यो में सफलता रहेगी।नेत्रों की सुरक्षा करे।
*उपाय:अनार देवी माता को अर्पण करे*

*कर्क:-* आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आर्थिक लाभ होंगे।मान-सम्मान बढ़ेगा।मित्रों के साथ खान-पान पर बाहर जाएंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घूमने जा सकते हैं। चंचलता व शरारती सा स्वभाव रहेगा।चांदी धातु से लाभ हो सकता है।
*उपाय:गेहूं ब्रह्मण को दे*
*सिंह:-* आज गुस्से पर काबू रखें। व्यवसाय में बाधा आ सकती है। धार्मिक प्रवृत्तियों में दिन व्यतीत होगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी।
*उपाय:गुड़ नंदी जी को अर्पण करे*
*कन्या:-* आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा। यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। 
*उपाय:भोजपत्र पर श्रीराम नाम 11 बार लिखकर पॉकेट में रखे*

*तुला:-* आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।आर्थिक मजबूती बनेगी।शीत से तकलीफ हो सकती है।
*उपाय:शंख मंदिर में दान करे*
*वृश्चिक* आज परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे। सम्पत्ति लेंन देन अनुकूल रहेगा।
*उपाय:घी का दीपक मंदिर में लगाएं*
*धनु:-* आज दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। फालतू खर्च होगा। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वस्तु चोरी हो सकती है। दूसरों पर अतिविश्वास भारी पड़ेगा। आय में कमी रहेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। 
*उपाय:धूपबत्ती मंदिर में लगाएं*

*मकर:-* आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। मधुर वाणी से कार्य सिद्धि प्राप्त होंगी।रुके कार्यो में गति आयेगी।
*उपाय:मंदिर में सफेद ध्वजा अर्पण करे*
*कुम्भ:-* आज खुद पर और आने वाले समय पर भरोसा रखें। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके पक्ष में हो सकता है। कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं, बदलाव के लिए तैयार रहें।कुछ लोग आपसे ज्यादा ही उम्मीद रख सकते हैं।लक्ष्य पूर्ण होगा।
*उपाय:गंगाजल शिव जी पर अर्पण करे*
*मीन:-* आज कार्य योजना आपकी इच्छा अनुसार सरपट पटरी पर दौड़ेगी ओर धनलाभ देगी।पुराना कर्ज समाप्त हो सकता है।अग्नि तत्व पदार्थो में  लाभ की सम्भवना है।स्वर्ण ख़रीदी हो सकती है।
*उपाय:पीला वस्त्र मंदिर में दान करे*

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!