*मेंष:-* आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। चिंताएं खत्म हो सकती है।आमोद प्रमोद और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।
*उपाय:देवी माता को लाल चंदन अर्पण करे*
*वृष:-* आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। धन की परेशानी सुलझ सकती है। स्वस्थ्यय से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और व्यवसाय में फायदा होगा।
*उपाय:खीर का नैवेद्य देव मंदिर में लगाए*
*मिथुन:-* आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य में आप सफल होंगे । गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।स्वभाव में सौम्यता बनी रहेगी। निर्माण कार्य व सम्पत्ति वृद्धि होगी।
*उपाय: सिंदूर हनुमान जी पर अर्पण करें*

*कर्क:-* आज क्रोध और वाणी पर संयम रखे नही तो हानि हो सकती है। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम रखे पेट की समस्या बन सकती है। मध्याह्न के बाद चोट से कष्ट बन सकता है। सावधान रहें।
*उपाय: शमी पत्र शनि मंदिर में अर्पण करें*
*सिंह:-* आज धन के लिहाज से दिन मजबूत होगा। भाई-बहनों से मदद  मिलेगी। पारिवारिक मनमुटाव दूर होगा।जल्दबाजी में भाई-बहन से जुड़ा फैसला ना लें। वस्त्रों की खरीदी हो सकती है।ऋण में कमी होगी।*उपाय: बिंदिया छोटी कन्याओं को दें*
*कन्या:-*  आज गृह एवं संतान संबंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा।
*उपाय: मंदिर में वस्त्र दान करें*

*तुला:-* आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला साबित हो सकता है। कई मौके आएंगे जब आपको दो में कोई एक चीज चुनना पड़ेगा, यह आपके भविष्य की दिशा तय करने वाला भी साबित हो सकता है।
*उपाय: तुलसी की माला धारण करें*
*वृश्चिक* आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें।  आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
*उपाय: आज रुद्राक्ष पॉकेट में रखें*
*धनु:-* आज आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। जीवनसाथी से अर्थ लाभ होगा।गुप्तधन प्राप्त हो सकता है।
*उपाय: गौ माता की चंदन से पूजन करें*

*मकर:-*  आज लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी।आकस्मिक धन प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा।नवीन सामाजिक सम्बन्ध बनेंगे।
*उपाय: पांच दीपक शनि मंदिर में लगाएं*
*कुम्भ:-* आज  कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। शाम में मित्रों से आर्थिक लाभ होगा। कलात्मक कार्यो में रुझान बढ़ेगा।मेडिकल व्यापार में धनलाभ होगा।स्वस्थ्यय अनुकूल रहेगा।
*उपाय: अन्न दान करें*
*मीन:-* आज आपके ख़िलाब साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट आयेगी।महत्वपूर्ण कार्यों में असफलता से मन दुःखित होगा जिससे कार्यस्थल पर उत्साह कम होगा।घर मे वरिष्ठों का स्वस्थ्यय चिंताओं को ओर अधिक बढ़ायेगा
*उपाय:गोमुखी ब्रह्मण को दे*

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!