updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रदेश के साथ समाचार रविवार को स्थानीय क्रिसेंट रिसोर्ट में मेंटर्नल फीटल मेडिसिन की कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री सुदेश राय एवं कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने किया। इस दौरान विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से डॉक्टरों को नई जानकारियाँ मिलती है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गूगल पर ध्यान न देकर मरीजो को डॉक्टर की सलाह मानना चाहिये। डॉक्टरों को भी दुरस्त क्षेत्रों में जाकर काउन्सलिंग कर मरीज के डर को दूर करना चाहिये।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा डॉ.एल.एन. नामदेव, सीहोर नाक,कान गला विशेषज्ञ, डॉ. आर.सी. विश्वकर्मा सर्जन भेरूंदा, डॉ.जी.डी.सोनी अस्थी रोग विशेषज्ञ, को शील्ड भेट कर सम्मानित किया गया। कांफ्रेंस में गेस्ट्रो एन्ट्रोलोजिस्ट विशेषज्ञ डॉ.पियूष मनोरिया द्वारा हेपिटाईटिस बी की बीमारी से कैसे बचा जा सकता है के बारे में बताया गया, एंडो क्रायानोलोजिस्ट डॉ मयूर अग्रवाल द्वारा बताया गया कि बच्चों व माँ को शुगर की बीमारी कैसे बचाया जा सकता है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.नीरेन्द्र राय ने बताया कि मिरगी के दौरे के दौरान गर्भ अवस्था में कैसे इलाज किया जा सकता है। गेस्ट्रो इंट्रलोलिस्ट डॉ.सी.सी.चोबल ने बताया कि लीवर की बीमारी में कैसे इलाज किया जाता है।

डॉ.सुमित भटनागर कॉडियोलोजिस्ट द्वारा बताया गया कि हृदय की बीमारी में गर्भावस्था में कैसे इलाज किया जा सकता है। विभिन्न बीमारियों का जच्चा-बच्चा के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में चैयरमेन डॉ.हीरा दलोद्रिया ने भी संबोधित किया तथा आभार ऑर्गनाईजिंग सेकेटरी डॉ.आर.के.वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर डेहरिया, पूर्व सिविल सर्जन डॉ.भरत आर्य, सिविल सर्जन प्रवीर गुप्ता, डॉ.व्ही.के.चतुर्वेदी, डॉ.विवेक सक्सेना सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!