*मेंष:-* आज समय अनुकूल है।मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।साझेदारी से नवीन व्यापार लाभ देगा।शासकीय कार्य पूर्ण होंगे।
*उपाय: गोपीचंद का तिलक शिवजी को लगाएं*
*वृष:-* आज आपके  कार्य समय पर पूर्ण होगे। कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है। 
*उपाय: तिल के तेल का दीपक पीपल के सामने लगाएं*
*मिथुन:-* आज कार्यक्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा।आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे।
*उपाय: सीधे हाथ की कलाई में लाल रंग का धागा बांधे*


 
*कर्क:-* आज आप  चुनौतियों को लेकर थोड़े परेशान दिखेंगे। धन अधिक अपव्यय हो सकता है, बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करें। प्रॉपर्टी से आपको  हानि हो सकती है। झूठे आरोप लग सकते है।
*उपाय: शिव मंत्र का जाप करें*
*सिंह:-* आज कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में होने से मन प्रसन्ना रहेगा। पुराने प्रिय साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। आपको सर्वत्र यश प्राप्त होगा।
*उपाय: लड्डू का भोग भगवान श्री गणेश को अर्पण करें*
*कन्या:-* आज अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त कर पाने में आप सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वालों के  लिए समय शुभ फलप्रद बन रहा है।
*उपाय: भूमि माता की पूजा करें*

*तुला:-* आज कार्य में प्रगति का समय है। अलग-अलग क्षेत्र में सहयोगियों के माध्यम से लाभ की स्थिति बन सकती है। प्रयास करने से लाभ। धर्मकर्म में सहभागिता हो सकती है।
*उपाय: अष्टगंध का तिलक लगाए*
*वृश्चिक* आज परिजनों की मांग पूरी करने से आर्थिक हानि होगी। अकस्मात किसी परेशानी का समाधान होगा। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है।पेट मे पीड़ा हो सकती है।
*उपाय: लाल चुनरी देवी मंदिर में अर्पण करें*
*धनु:-* आज कारोबार में नया काम मिलेगा। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। आभूषण,फर्नीचर,वस्त्र व्यापार से लाभ हो सकता है।
*उपाय: दूध मिश्रित जल पीपल में अर्पण करें*

*मकर:-*  आज आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है। अचानक फायदा हो सकता है। शेयर बाजार में लाभ हो सकता है।आय बढ़ेगी।
*उपाय: शंख मंदिर में दान करें*
*कुम्भ:-* आज कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन ठीक रहेगा तथा व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।
*उपाय: सिंदूर से घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं*
*मीन:-* आज कार्य समय पर न हो पाने से मन व्यथित रह सकता है। पराक्रम में कमी तथा आलस्य में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन नही रहेगा। शरीर में कोई तकलीफ के होने से परेशानी हो सकती है। 
*उपाय: हरे मूंग गणेश मंदिर में अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद, भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष, संस्कृत), एमकॉम
*(लेखाशास्त्र), एमफिल, पीएचडी,*
*एमपीसेट, पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा, जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!