*मेंष:-* आज मन चंचल व ह्रदय भावुक रहेगा।धन संचय होगा।आर्थिक स्तिथि अनुकूल रहेगी।भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे।
*उपाय:संतोषी माता को हलवे का नैवेद्य लगाएं*
*वृष:-* आज रोग,ऋण व शत्रु को लेकर मन विचलित होगा।लोगो से वैचारिक मतभेद हो सकते है।कार्यस्थल पर आपसी विवाद नुकसान देगा।वस्तु चोरी से हानि हो सकती है।
*उपाय:देवस्थल पर श्रमदान करे*

*मिथुन:-* आज मन मे विश्वास और कार्यो में लगन का संचार होगा।समाज मे सम्मान बढेगा।आर्थिक स्तिथि अनुकूल होगी।सम्पत्ति का लेनदेन लाभदायक बन सकता है।
*उपाय:कुशा का आसान दान करे*
*कर्क:-* आज कार्य योजनाबद्ध तरीके से कर आप धन प्राप्त करेंगे।आपसी सौहार्द से कार्य सिद्ध होंगे।मनोबल उच्चस्तरीय होगा।पारिवारिक सुख रहेगा।
*उपाय:कमलगट्टे माता लक्ष्मी को अर्पण करे*

*सिंह:-* आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा।अल्प आर्थिक साधनों के बाद भी आप व्यापार के प्रतियोगिओ का सामना कर सफलता प्राप्त करेंगे।लाभ उच्च होगा।
*उपाय:लड्डू का नैवेद्य श्रीगणेश को अर्पण करे*
*कन्या:-* आज मानसिक तनाव की स्तिथि बनेगी।जो आपको निर्णय लेने में दुविधा देगी।धनहानि से दुःख मिलेगा।चर्मरोग पीड़ा दे सकता है।आवश्यक व्यय बढ़ेंगे।
*उपाय:सिंदूर देवी माता को अर्पण करे*

*तुला:-* आज मन भावुकता से ओतप्रोत रहेगा।परोपकार के कार्यो में सक्रियता आपको यश प्रदान करेगी।साज सज्जा का कार्य घर मे होगा।पुराना वाहन विक्रय कर नवीन वाहन खरीदी हों सकती है।
*उपाय:घर के मुख्यद्वार पर स्वास्तिक बनाएं*
*वृश्चिक:-* आज आपको कार्यो में संतुष्टि का अनुभव होगा।नवीन प्रॉपर्टी ख़रीदी की सम्भवना है।मेहमानों का आगमन सुखद रहेगा।रुका धन मिलेगा।मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे।
*उपाय:पीपल के पत्ते पर गुड़ रखकर गौमाता को खिलाए*

*धनु:-* आज दिन अनुकूल है।इच्छित कार्य पूर्ण हो सकते है।पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा।व्यापार में नवीन साझेदारी बन सकती है।गुरुजनों की कृपा आपको प्राप्त होगी।क्रोध न करे।
*उपाय:मिश्री मंदिर में अर्पण करे*
*मकर:-* आज जीवन साथी की व्ययशीलता में वृद्धि होगी।घर में वस्तु आदि साधनों में नुकसान होगा।पारिवारिक विवाद से मन दुखेगा।शरीर मे आलस्य से काम मे बाधाएं आयेगी।
*उपाय:पंचमेवा ब्राह्मण दे*

*कुम्भ:-* आज धन सम्बन्धी चिंताओ से आपको मुक्ति मिलेगी।आय-व्यय का संतुलन  रहेगा।कार्यस्थल पर आपका सम्मानजनक कद बढेगा।प्रेमपक्ष मजबूत होगा।स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।
*उपाय:लौंग शनि देव के मंदिर में अर्पण करे*
*मीन:-* आज दान पुण्य एवं हवन आदि में धन लग सकता है।आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा।मित्रो के साथ कोई बढ़ी योजना पर कार्य हो सकता है।आभूषणों की खरीदी हो सकती है।
*उपाय:माखन खाते हुऐ श्रीकृष्ण का फोटो पॉकेट में रखे*

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद, भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए (ज्योतिष, संस्कृत), एमकॉम
*(लेखाशास्त्र), एमफिल, पीएचडी,*
*एमपीसेट, पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा, जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!