dhananjayjat29@gmail.com धनंजय जाट 7746898041

धनंजय जाट आष्टा:- दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा द्वारा जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता, जिज्ञासा का आयोजन किया जा रहा है। जिज्ञासा के माध्यम से जिले भर के विद्यालयी छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें तथा प्रथम स्थान अर्जित करने वाले को 1लाख 51 हज़ार  रुपए नगद और स्कूल की 100% ट्यूशन फीस माफ़ के साथ पुरस्कार दिया जाएगा। जिज्ञासा क्विज़ प्रतियोगिता के अंतर्गत दो चरणों में 13 मार्च 2022 दिन रविवार एवं 17 मार्च 2022 दिन गुरूवार को  प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें कई विद्यालयों के 1016 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया था।

क्विज़ प्रतियोगिता को दो समूहों में बाटा गया है प्रथम समूह कक्षाएं 3 से 6 तक तथा द्वितीय समूह कक्षाएं 7 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए है। विद्यालय द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें प्रथम  समूह में 32 एवं  द्वितीय समूह में  32 कुल 64 प्रतिभागियों ने प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण कर सैमीमीफाइनल राउंड के लिए प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।  23 मार्च 2022 दिन बुधवार को चयनित हुए प्रतिभागियों के बीच सैमीफाइनल राउंड का आयोजन किया जाएगा।

प्रथम समूह के उत्तीर्ण प्रतिभागियों के नाम हैं-  अक्षत जयसवाल, अनिकेत जैन, अनुभूति सेठिया, हनी ताम्रकार, कुन्दन सेठिया, नैवेद्य शुक्ला, निकुंज सोनी, पार्थ पाठक, पर्व मूंदड़ा, प्रतीक परमार, राशि ठाकुर, सौम्या ठाकुर, सूर्यांश शर्मा, त्रयंशा पाठक, आर्या गुप्ता, अनुराग शर्मा, शौर्यवीर सिंह ठाकुर, आमर्श जैन, आयुषी उइके, जागृत जैन, जीत खत्री, पलक ठाकुर, वंशिका सेठिया, यश ठाकुर, आराध्या रांका, अनमोल जैन, कार्तिक खत्री, रुद्र, यशराज सिंह ठाकुर, ऐशना कासलीवाल, वक्काश खान एवं शुभम परमार।

द्वितीय समूह के उत्तीर्ण प्रतिभागियों के नाम हैं – आरव देशलहरा, अमर सोलंकी, अनन्या शर्मा, अर्चित जैन, दक्ष चौहान, दिव्यांश रेकवाल, कनिष्का रणकौशल, काव्या सिंह, कुशाग्र रणकौशल, माही अली, मानसी वर्मा, मिताली सिंघी, मौहम्मद आयन मंसूरी, नमन शिवनानी, नवीन ठाकुर, प्रतीक बघेल, पुनीत खंडेलवाल, ऋषि चौहान, सार्थक सरसिया, शौर्य श्रीमोद, वेदांश श्रीवास्तव, विशाल परमार, युगार्थ मूंदड़ा, जहरा सैफी, जुनैरा खान, हुमैद अली, मन्नत ठाकुर, भाविक सैन, रोहित सिंह, प्रियांशी चावरा, केशव चावरा एवं कोपल ताम्रकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!