धंंनजय जाट आष्टा:- शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। इस जिला स्तरीय युवा उत्सव में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के 41 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

जिला स्तरीय युवा उत्सव में एकल गायन सुगम, समूह गायन, एकल नृत्य शास्त्रीय, समूह नृत्य प्रतियोगिताए आयोजित की गई। जिसमें आष्टा नगर के ग्रीन फील्ड कॉलेज ने समूह नृत्य एवं समूह गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आज ग्रीन फील्ड कॉलेज डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य एवं समूह गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले विद्यार्थियों को आगामी दिनों में सम्मानित किया जाएगा। समूह नृत्य से वंशिका गोस्वामी, पलक तुतलानी, श्रुति जोशी, मुस्कान कुशवाह, प्रज्ञा मिश्रा, नंदनी पाटीदार, सपना मेवाड़ा, नीलिमा मालवीय, चंचल पटवा एवं समूह गायन से पलक तोतलानी, वंशिका गोस्वामी, श्रुति जोशी, नंदनी पाटीदार, धर्मेंद्र बमोदिया ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड कॉलेज से प्रतियोगिता प्रभारी दिव्या शर्मा, हिमांशी झावर, गोपाल ठाकुर, साजिद अली की अहम भूमिका रही। उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!