धंंनजय जाट/आष्टा। सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर नगर की युवा भाजपा नेत्री पूर्व पार्षद श्रीमती रितु आनन्द जैन की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा कि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विधायक  श्री रघुनाथसिंह मालवीय एवं जिला महामंत्री धारासिंह पटेल के नेतृत्व में नसरुल्लागंज पहुंचे एवं जिला अध्यक्ष रवि मालवीय का स्वागत सम्मान कर उक्त नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आष्टा से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद के तहत या नेतागिरी के बल पर कोई नियुक्ति नहीं होती है भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के काम, उसकी सक्रियता,निष्ठा, उसकी संगठन क्षमता, के आधार पर मनोनयन किया जाता है। 

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पद पर रितु जैन की नियुक्ति इन्हीं कसौटी पर कसने के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा रितु जैन से पूरी उम्मीद करती है कि वे व्यक्त की आशा और विश्वास पर खरी उतरे। सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिले में पूरी सक्रियता से सभी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए महिला मोर्चा को जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में अपने कार्यों से संगठन को उच्च शिखर पर पहुचाने के पूरे प्रयास करेगी ऐसी पार्टी उनसे उम्मीद करती है। महिला मोर्चा आधी आबादी का नेतृत्व करता है।

महिला मोर्चा के कंधों पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की उन सभी योजनाओं को घर-घर में चौके चूल्हे तक पहुच कर महिलाओ तक हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने महिलाओं के लिए जो योजनाए,लागू की है,महिलाओ के लिये जो कार्य सरकार कर रही है उन्हें घरो तक जाकर महिला मोर्चा महिलाओ को बताये। सीहोर जिले में महिला मोर्चा आने वाले पंचायत चुनाव से लेकर अन्य सभी चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी ऐसी उम्मीद करता हूं।

इस अवसर पर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने नसरुल्लागंज में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवि मालवीय एवं प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष माया नारोलिया ने जो विश्वास रितु जैन पर व्यक्त किया है सभी विश्वास दिलाते हैं की सभी के सहयोग से रितु जैन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में उम्मीद की कसौटी पर खरी उतरेगी। इस अवसर पर मैं ऋतु जैन को भी कहना चाहता हूं कि वह पूरे जिले का सक्रियता से भ्रमण एवं दौरा कर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ताओं से जाकर मिले उनका मार्गदर्शन प्राप्त करें और महिलाओं को पार्टी के कार्यो में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय कर उन्हें पार्टी के कार्यों में लगाएं।

इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, श्रीमती चर्चा जैन, श्रीमती उमा खंडेलवाल, श्रीमति डॉ चंदा जैन, श्रीमती नवदीप कौर, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रितु जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने एवं अंत में आभार श्रीमति अलका चौहान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सुशील संचेती, उमेश शर्मा, पूर्व पार्षद निलेश खंडेलवाल, आनन्द जैन, चन्द्रकान्त खंडेलवाल, आशीष शर्मा, राजेश लखेरा, राजेन्द्र सोनी, अनुपम गौड़, ओम पटेल, रवि शर्मा, विशाल चौरसिया, भगवत मेवाड़ा, अवनीश पिपलोदिया, सुमित मेहता, हर्ष पटेल, देवेन्द्र राठौर, पीयूष जैन, बसन्त पाठक, महिला मोर्चा की श्रीमती चंदनबाला बोहरा, संध्या बजाज, अलखनन्दा सोनी, अनीता भट्ट, गिरजा कुशवाह, मानकुंवर मेवाड़ा, रूपाली चौरसिया, अंजलि चौरसिया, हेमकुंवर मेवाड़ा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!