धनंजय जाट आष्टा:- युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्री शेषनारायण ओझा ,युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री अकरम अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर, जितेंद्र सोभाखेड़ी ने आष्टा विधानसभा युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं आगामी चुनाव के लिए रणनीति कैसे तैयार की जाए इस विषय पर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से विचार साझा किए।

आदरणीय ओझा जी ने इस अवसर पर एक बूथ- पांच यूथ पर जोर देकर युवा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आप अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से अवगत करा कर  राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंहरपाल ठाकुर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी में अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ा जा सकता हैं, आप अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी से करते रहे, पार्टी नेतृत्व आपके कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र ठाकुर(मेहतवाड़ा) एवं आभार विधानसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र ठाकुर कुरावर ने माना।

इस अवसर पर अरविंद ठाकुर सेमली बारी, रमेश मेवाड़ा,खालिद पठान, अर्जुन ठाकुर,चेतन ठाकुर,राहुल ठाकुर,लोकेंद्र भाटी, पुष्पेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, फैजुद्दीन तौसीफ और वह क्याबाबा सूर्यपाल सिंह देवेंद्र परमार अखिलेश राजपूत, शंकर सोनी, हरेंद्र ठाकुर, रिजवान खान, शिराज पठान, नाजिम राशिद अली, बबलू शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, हरपाल ठाकुर जावर, अर्जुन ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, निरंजन ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!