धनंजय जाट आष्टा:- नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में विधिक साक्षरता कार्यक्रम तथा ओजस यूथ क्लब के तहत कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप  रूप में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रथम  एस के चौबे ,अतिरिक्त जिला न्यायाधीश द्वितीय कंचन सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आष्टा विजय कुमार मंडलोई तथा समाज सेविका उर्मिला श्रीवास्तव उपस्थित थे ।

सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों का शॉल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। एसडीएम मंडलोई द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, अनुशासन हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। बिना अनुशासन के कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता। साथ ही साथ उन्होंने संयुक्त परिवार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा पर बच्चों को विस्तृत रूप से चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश द्वितीय श्री कंचन सक्सेना ने पास्को एक्ट के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने विधि एवं न्यायिक प्रक्रिया की विस्तृत चर्चा की।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रथम  एस के चौबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि” कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे “।इसके अलावा विभिन्न प्रकार के नियम कानूनों की प्रक्रिया की विस्तृत चर्चा कर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। अंत में आभार प्रदर्शन के तहत संस्था के प्राचार्य एन एस ठाकुर द्वारा विद्यालय में संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों तथा छात्रों की उपलब्धि का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि उनके माता-पिता उनके लिए कितना परिश्रम, त्याग, मेहनत और बलिदान करते हैं। हर माता-पिता यह चाहता है कि उनका बच्चा आगे बढ़ता रहे और निरंतर सफलता प्राप्त करता रहे ।बच्चों का भी यह नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वह भी निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़े।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव एवं अतिथियों के द्वारा निर्धन छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए । कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक सम्राट ढोके  के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक सितवत खान, सीमा जैन ,ज्ञान सिंह पलासिया, विष्णु पंवार, मांगीलाल चौहान, जोश सैमुअल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!