इनरव्हील क्लब की बैठक संपन्न, मंडलाध्यक्ष प्रज्ञा पारीक के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की, कल होगा आगमन

dhananjayjat29@gmail.com धनंजय जाट 7746898041

Updatenews247.Com/आष्टा। इनरव्हील क्लब आष्टा की बैठक अध्यक्ष श्रीमती वैशाली जाधव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त महत्वपूर्ण बैठक में इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट 304 की मंडलाध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा पारीक अपनी आधिकारिक यात्रा हेतु कल 24 नवंबर को ओडी चौपाटी पर पधारेंगी। उनके स्वागत हेतु इनरव्हील क्लब आष्टा के क्लब सदस्य और अध्यक्ष वैशाली जाधव द्वारा बैठक की गई। जिसमे मंडला अध्यक्ष श्रीमती पारीक के आगमन पर किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष वैशाली जाधव, सरोज पालीवाल, अर्चना सोनी, जया बोहरा, डॉक्टर चंदा जैन, प्रतिभा नागर, अक्षिता सोनी, डॉक्टर अर्चना सोनी, आशा सोनी, विद्या खंडेलवाल, पदमा कासलीवाल, सुधा सेठिया, रीना शर्मा, नवदीप कौर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!