धंनजय जाट/आष्टा:- दीपावली एवं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति विद्यालय सुभाष नगर आष्टा में विद्यालय संचालक प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में दीपोत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यालय में मेहंदी, रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई‌। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वही प्रतियोगिता का फर्स्ट सेकंड थर्ड का चुनाव डॉक्टर ललिता राय एवं अनीता ताम्रकार द्वारा किया गया।

जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से प्रथम शुभ काशेकर, द्वितीय कनक एवं तनु व तृतीय मोहम्मद साथ वहीं जूनियर ग्रुप से प्रथम अंशु मालवीय द्वितीय रितिमा सारा कुरैशी एवं तृतीय हर्षित मेवाड़ा।

इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से प्रथम रोशनी जयसवाल द्वितीय तनु एंड कनक व तृतीय में कनक परमार पायल मालवीय। वही जूनियर ग्रुप से प्रथम श्रुति दुबे द्वितीय रितिमा सिसोदिया, तृतीय अस्मिता एवं प्रतिज्ञा।

इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता से प्रथम जोया मिर्जा द्वितीय राधिका सोनी तृतीय भावना राठौर एंड असी मिर्जा रही। प्रथम द्वितीय तृतीय विद्यार्थियों को प्रधान अध्यापिका श्रीमती अनीता ताम्रकार, राजलक्ष्मी मैम, सरिता मालवीय, दीपा विश्वास, नैंसी ताम्रकार, टीना मालवीय, गोसिया मैम, हीरा चंदानी, विकास महेश्वरी, महेंद्र परिहार, दिलीप शास्त्री, कोकसिंह सर, महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदीप सर, प्रशन श्रीवास्तव, रिजवान सिद्दीकी, इंदर सिंह धनगर, अभिषेक महेश्वरी, देवेंद्र ठाकुर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!