धनंजय जाट/आष्टा। आज के समय की जिंदगी में अपने-अपने कार्यो की भागा-दौड़ी की व्यस्तता के कारण लोग अपने शरीर पर ध्यान नही दे पाते, जिससे इंसान के शरीर मे कई तरह की बीमारियां घर करने लगती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारी में परिवर्तित भी हो सकती है।

इससे बचने के लिए व्यक्ति को योग करना चाहिए।

अगर व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ ओर तंदरुस्त रखना चाहता है तो उसके लिए सबसे अच्छा उपाय है योगा। व्यक्ति अगर रोजाना नियमित रूप से योग करता है तो काफी हद तक वह अपने शरीर को होने वाली तकलीफों को दूर कर सकता है। यह बातें आष्टा ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉक्टर प्रवीर गुप्ता ने कही।

इस हफ्ते से सिविल अस्पताल में शुरू हुई हफ्ते में दो दिन योगा क्लास में डॉक्टर सहित स्टाफ के लोग भारी उत्साह के साथ योग सिख रहे है।

योगा शिक्षक कु. अक्षरा सिंघी योगा क्लास में सूर्य नमस्कार, त्रिकोण, परिवर्तित त्रिकोण, प्रसारिता पदोत्तानासन, बद्धकोन, जानुशीरासन पश्चिमोत्तानासन आसान साथ ही प्राणायाम में अनुलोम विलोम, भ्रामरी सूक्ष्म व्यायाम सीखा रही है।

वही योगा सिख रहे लोग उनसे अपनी शरीर की परेशानियों के भी योग सिख रहे है। शनिवार को भी सिविल अस्पताल के योगा हाल में सुबह योगा क्लास का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉक्टर अतुल उपाध्याय, डॉक्टर नेहा अरोरा, मुरारी लाल वर्मा, मोहन श्रीवास्तव, तरुण राठौर, लक्ष्मी नारायण वर्मा, प्रमोद परमार, अनोखीलाल बामनिया, जसमत सिंह, महेश चंदेल, मंतशा, कुसुम पंडगिरे, हेमलता, वीना पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!