धनंजय जाट/आष्टा। आगामी माह में स्वर्णकार समाज के महाराज श्री अजमीढ़ जी की जयंती मनाई जाएगी। हर वर्ष इस महोत्सव में महिलाओं और पुरुष वर्गों में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसमे रंगोली, मेहंदी, भजन कंपीटिशन, बेस्ट ऑफ वेस्ट मटेरियल, हल्दी-कुमकुम, फैंसी ड्रेस, मेमोरी, नींबू रेस, बोरा रेस ओर चेयर रेस आदि प्रकार की महिलाओं की प्रतियोगिता हुई।

जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिता सब्जी मंडी स्तिथ श्रीनाथ जी की हवेली में सम्पन्न हुई। साथ ही आगामी दिनों में पुरुष वर्गों में भी कई प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

इन प्रतियोगिता में प्रथम ओर द्वितीय पुरुस्कार अजमीढ़ जयंती के आयोजन में वितरित किये जायेंगे। महिला समाज अध्यक्ष रानी सोनी बहुरानी ओर युवा महिला अध्यक्ष भगवती सोनी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओ में दो वर्ग रखे गए थे सीनियर ओर जूनियर, जिसमे समाज की अनेक बच्ची ओर महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

वही प्रतियोगिताओ को जज करने के लिए जज के तौर पर विजयलक्ष्मी उपाध्याय, राधा भोजवानी, परिधि, रीना शर्मा को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर संगीता सोनी, गायत्री सोनी, नेहा सोनी, सुनीता सडलीवाल, ऋतु सोनी, दीपाली सोनी, गुंजा साँवेर, नम्रता सोनी, कामिनी सोनी आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!