धनंजय जाट/आष्टा। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर आष्टा नगर के कर्मचारियों ने म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो के संबंध में तहसील कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन एवं माननीय मुख्य सचिव महोदय म.प्र. शासन के नाम म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अपनी निम्न मांगो को रखा।

जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित पेंशनरो, निगम मंडला इत्यादी में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को केन्द्रिय कर्मचारियों के समान केन्द्रिय तिथि से 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता को भुगतान तत्काल किया जावे एवं वेतन वृद्धि का एरियर्स भी दिया जावे।

अधिकारियो/कर्मचारियों को सशर्त मा. उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रत्याशा में पदोन्नितया अति शीघ्र प्रारंभ की जावे। प्रदेश के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित पेंशनरो, निगम मंडल इत्यादी में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वास्थ बीमा योजना का लाभ मंत्री परिषद के आदेश दिनांक 04/01/2020 के संदर्भ में दिया जावे।

प्रदेश के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित निगम मंडल इत्यादी में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को गृह भाडा, भते सातवे वेतनमान अनुसार केन्द्रिय कर्मचारियों के समान दिया जावे।

प्रदेश के विभिन्न संवर्गो की वेतन विसंगति सेवा अवधी अनुसार पदनाम, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के निराकरण दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाईकर्मी आउटसोशिंग कर्मचारियों को नियमितिकरण, अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण को लेकर एक वरिष्ठ मंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जावे, समिति के निर्णय का तत्काल आदेश हो ऐसा प्रावधान किया जावे। एनपीएस व्यवस्था बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागु की जावे।

आज ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से मनोज विश्वकर्मा जिला कोषाध्यक्ष, महेन्द्रसिंह मालवीय, जयसिंह ठाकुर, मनीष सारसिया, कमल बैरागी, साउसिंह परिहार, चंदन पाटीदार, राकेश सूर्यवंशी, बीपी मालवीय, मनोज बांकडे, केके सोनी, जेपी नागलीया, ज्ञानसिंह चैहान, मोहन राया, कमल वर्मा, राजपाल गुर्जर, दीपक सेन, कुंवरसिंह कुशवाह, कुमेरसिंह मेवाडा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!