धनंजय जाट/आष्टा। विजयदशमी दशहरा का पर्व मनाने हेतु ग्राम खड़ी हॉट के श्री राम मंदिर में दशरथ उत्सव मनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। 

जिसमें ग्राम के सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सरपंच मनोहरसिंह पटेल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विजयदशमी की कार्यकारणी में सुरेंद्र सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष, सीताराम वर्मा अध्यापक, पप्पू तलेटी को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी चंद वर्मा को सचिव एवं मंगल प्रसाद तिवारी को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया।

बैठक में यह भी तय हुआ कि ग्राम की परंपरा अनुसार दशहरा पर्व 1 दिन बाद 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश शासन के मंत्री एवं सीहोर जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रभु राम चौधरी को आमंत्रित किया जाए।

अध्यक्ष मनोहरसिंह पटेल द्वारा सभी ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए दशहरा पर्व में तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है।

स्मरण रहे सीहोर जिले के ग्राम खड़ी में वर्षो से चली आ रही परम्परा अनुसार खड़ी ग्राम में दशहरा,दशहरे के एक दिन बाद मनाया जाता है। इसलिये इस वर्ष भी ग्राम खड़ी हाट में 16 अक्टूम्बर को दशहरा मनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!