धनंजय जाट/आष्टा :- आष्टा तहसील के ग्राम गवाखेड़ा के शहीद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर की कलश यात्रा उनके पैतृक ग्राम गवाखेड़ा से राष्ट्र भक्ति के गीतो के साथ कोठरी, बेदाखेडी, किलेरामा होते हुए आष्टा के कन्नौद रोड़ मार्ग से नेमावर के लिए रवाना हुई।

आष्टा नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनो ने जगह-जगह नम् ऑखो से शहीद लोकेन्द्र सिंह को श्रृदांजली अर्पित की। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शहीद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाये गये। एक रथ पर सजे कलश एवं शहीद लोकेन्द्र सिंह के फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए।

ऐ…मेरे वतन के लोगो जरा आंखो में भरलो पानी….जो शहीद हुए हैं, उनकी जरा याद करो कुर्बानी….. जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतो ने राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया।

अदालत चौराहा पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने मित्रो के साथ कलश यात्रा में सम्मिलत होकर पुष्प अर्पित कर शहीद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर को श्रृद्धांजली अर्पित की।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मोहन सिंह अजनोदिया, प्रदीप प्रगति, राजेश बनवट, नरेन्द्र गंगवाल, नरेन्द्र सिंह भाटी, धरम सिंह पटेल, जीवन सिंह पटेल, पूर्व पार्षद बाबूलाल मालवीय, अनिल धनगर, राजेन्द्र दरबार, जितेन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन पूर्व पार्षद, सुरेन्द्र परमार एडवोकेट, वीरेन्द्र परमार, प्रदीप राठौर, शुभम शर्मा, राज परमार, फूल सिंह मेवाडा, जहरू मंसूरी, बहादुर सिंह मेवाडा, विष्णु शर्मा, मदनलाल किलौतिया, खौजेमा सैफी, लक्ष्मीनारायण पांचाल, भानू साहू, जितेन्द्र मेवाडा, रवि विश्वकर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, रउफ खॉ, सुजान परमार, मनीष खत्री आदि मौजूद थे।

एवं मंडी गेट पर मां वैष्णवी नगर परिवार द्वारा वीरेंद्र राठौर ने अपने मित्रो के साथ कलश यात्रा में सम्मिलत होकर पुष्प अर्पित कर शहीद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर को श्रृद्धांजली अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!