धनंजय जाट/आष्टा। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाई।

इस अवसर पर उपस्तिथ सभी कार्यकर्ताओं ने आव्हान किया कि सरकार की योजनाओं को एवं दीनदयाल जी के विचारो को घर घर तक पहुचाये। आष्टा नगर मंडल के  पोलिंग बूथ क्र 191 वार्ड नंबर 18 में भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके जीवन के संस्मरण याद किये।

इस अवसर पर भाजपा सीहोर जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, कार्यक्रम के प्रभारी पंकज नाकोड़ा, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, बुथ अध्यक्ष नगर भाजपा कोषाध्यक्ष सुरेश परमार, विनोद कुमार जी दद्दा, परमजीत सिंह छाबड़ा, अजय  किरार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!