धनंजय जाट/आष्टा:- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज आष्टा पोस्ट ऑफिस में शाम 5ः00 बजे समस्त न्यायाधीशगण, पैनल अधिवक्ता, पैरा-लीगल वालिंटीयर एवं समस्त हितग्राहियों को सम्मिलित करते हुए डिस्प्ले बोर्ड का शुभारंभ किया गया। उक्त डिस्प्ले बोर्ड में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्रियान्वित की जा रही सेवाओं की जानकारी दी गई है।

उक्त कार्यक्रम का शुभांरभ नियत समय पर तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश श्री एस.केे.चौबे द्वारा डिस्प्ले बोर्ड पर लगे हुए पर्दे को खींचकर किया गया।

उक्त कार्यक्रम में द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री कंचन सक्सेना, न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी श्रीमति सारिका भाटी, श्री बॉबी सोनकर, सुश्री आयुषी गुप्ता एवं श्रीमति शालिनी शुक्ला, पैनल अधिवक्ता श्री कृपाल सिंह ठाकुर एवं श्री सुरेन्द्र परमार अधिवक्ता, अभिभाषक संघ आष्टा के अध्यक्ष श्री तेज सिंह भाटी एवं सचिव श्री भूपेश जामलिया, पैरा-लीगल वालिंटीयर्स, विधिक सेवा समिति के कर्मचारी एवं समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश महोदय श्री एस.केे चौबे ने बताया कि डिस्प्ले बोर्ड जन-जन को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पोस्टल डिपार्टमेंट से समन्वय स्थापित कर विधिक सेवाओं की जागरूकता फैलाने हेतु तथा जन-जन की जानकारी में लाने हेतु लगाये गये है।

उक्त डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से आम नागरिकों को इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि पुलिस थाने में एक आम नागरिक के क्या अधिकार हैं, गिरफ्तार व्यक्ति के क्या अधिकार हैं, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अनुसार कौन-कौन व्यक्ति विधिक सेवा, सहायता एवं सलाह प्राप्त कर सकते है यह जानकारी उक्त डिस्प्ले बोर्ड में दी गई है।। अब पोस्ट मैन भी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रही निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!