धनंजय जाट/जावर:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन में एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी.डी. शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के निर्देश पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के जिला संयोजक राजकुमार गुप्ता एवं सहसंयोजक श्रीमती संध्या बजाज नेतृत्व में जावर मंडल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के बूथ स्तर के तहत बूथ एवं मंडल पभारियो का प्रशिक्षण हुआ सम्पन। जिसमे एक महिला, एक युवा, एक डाक्टर, एक सोशल मिडिया के प्रभारि का प्रशिक्षण सम्पन हुआ। जिसके तहत आज 68 बूथ के कार्यकर्ता हर बूथ से 4 कार्यकर्ता को लिया। भाजपा राष्ट्रीय स्वास्थ स्वयं सेवक अभियान का बूथ स्तर के 4 सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रघुनाथसिंह जी मालवीय साहब विधायक विधान सभा आष्टा एवं
विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पटेल, कल्याणसिंह ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, मेहरबानसिंह चाचा। जावर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केशव एवं पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ! राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी अपने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए बूथ स्तर पर प्रशिक्षण देकर कोरोना की तीसरी लहर को बूथ पर ही रोकने का काम किया जाएगा। जब भी देश में संकट आया है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्राण योग से समाज और देश हित की सेवा में हमेशा तत्पर रहकर देश सेवा में लगे रहते हैं। इसके पहले भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना की पहली लहर दूसरी लहर में हर ज़रूरतमंद लोगों को ज़रूरत की सामग्री, राशन, भोजन के पैकेट वितरण, काढ़ा मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं दवाएँ उपलब्ध कराने का काम, मरीज़ों को अस्पताल तक पहुँचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया डब्लूएचओ के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को ज़्यादा प्रभावित करने का काम करेगी। जिसके तहत भाजपा की सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर ही कोरोना से संक्रमित व्यक्ति का पहचान कर उसका इलाज सही समय पर हो सके और कोरोना से पीड़ित व्यक्ति की पहचान हो सके और लोगो में फैलने से रोक सके। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर विश्व में एक नया कीर्तिमान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!