आष्टा:- भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाति श्रीनिवासन का नवदीप कौर ने किया स्वागत

dhananjayjat29@Gmail.com धनंजय जाट 7746898041

Updatenews247.com/आष्टा। प्रदेश में महिलाओं को चार दीवारी से बाहर लाकर उनका हक दिलाना एवं अच्छे कार्यों में आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा महिला मोर्चा ने किया है। मुझे इस बात की खुशी है कि प्रदेश की सरकार बनाने से लेकर संगठन के प्रति भाजपा महिला मोर्चा कमर कसकर तैयार रहती है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाति श्रीनिवासन ने प्रदेश भाजपा महिला कार्यालय सह प्रभारी श्रीमती नवदीप कौर के द्बारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के दौरान कही श्रीमती श्रीनिवासन ने कहा कि संगठन को और अधिक शक्तिशाली बनाना है तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाना है।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया सहित काफी संख्या में प्रदेश भाजपा महिला पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!