dhananjayjat29@gmail.com धनंजय जाट 7746898041

updatenews247.com/आष्टा:- पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन आष्टा विधानसभा में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं सभी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर, वृक्षारोपण, फल वितरण, वस्त्र वितरण, राशन वितरण, कॉपी किताब वितरण कर मनाया। इस अवसर पर पुराना बस स्टैंड पर हर वर्ष की तरह शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू द्वारा निर्धन महिलाओं को वस्त्र वितरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें लगभग 300 निर्धन महिलाओं को वस्त्र वितरण किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों ने संबोधित किया वही गोपाल सिंह इंजीनियर ने संबोधित करते हुए सज्जन सिंह वर्मा के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की एवं सज्जन सिंह वर्मा से आशा की कि वह हमेशा प्रदेश और देश के विकास के लिए कार्य करते रहें। थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!