आष्टा जनपद पंचायत अध्यक्ष धारा सिंह पटेल ने किया गौशाला का अवलोकन

धनंजय जाट/आष्टा:-updatenews247.com 7746898041

धनंजय जाट/आष्टा:- जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं भारती जनता पार्टी के जिला महामंत्री धारासिंह पटेल एवं उनके साथ शासकीय अस्पताल आष्टा रोगी कल्याण समिति सदस्य विष्णु परमार ने श्री जीव दयाव प्रेमी संघ गो शाला ग्राम पगारियाराम पहुचे और गोशाला का अवलोकन किया। पशुओं के चारा ओर भूसे के रुपये कहा से आते है उसकी भी जानकारी पूछी गई। विपिन सिंघवी एवं धर्मेन्द्र चौरसिया ने बताया कि आष्टा नगर के दान दाता ओर आचार्य भगवंत श्री हर्ष तिलक सूरी जी महाराज साहब की प्रेणा से जीव दया प्रेमी मुम्बई, सूरत, अहमदाबाद से दान आता है। साथ ही जीव दया प्रेमी ट्रस्ट श्री आदि जिन युवक चेरिटेबल ट्रस्ट ओर एच.एच. मेहता चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई का भी विशेष सहियोग रहता है। निरीक्षण करने आये जनपद पंचायत अध्यक्ष ने आस्वासन दिया कि आप की गो शाला को जल्द ही शासन से जगह उपलब्ध करवाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!