✍️Updatenews247.com/धनंजय जाट
आष्टा। कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत से बनी केन्द्र एवं राज्य की सरकार आज हम सब के वे सभी सपने जो हमारी पार्टी के पितृ पुरुषों ने, हमने आपने, सबने देखे थे उन्हें पूरे करने में दिन रात कार्य कर रही है। जब तक नींव मजबूत नही होगी तब तक भवन भी मजबूत नही होगा। भाजपा में हमारी पहली इकाई बूथ है,जब तक हमारा बूथ मजबूत नही होगा तब तक संगठन को मजबूती नही मिलेगी। उक्त ओजस्वी उद्बोधन आज भाजपा आष्टा नगर, मैना, मगरदा मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने उपस्तिथ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी के पास नही है,यही कारण है की आज पूरे देश मे कमल खिला हुआ नजर आता है। भाजपा की सरकार ने आष्टा क्षेत्र में विकास की जो बड़ी बड़ी सौगातें दी उसे आप सब जनता के बीच ले कर जाये। आज आष्टा विधानसभा के आष्टा नगर मण्डल कार्यसमिति बैठक को भाजपा को उपस्तिथ अतिथियों ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!