Updatenews247.com/धनंजय जाट आष्टा। जब तक नींव मजबूत नही होगी तब तक बनने वाला मकान भी मजबूत नही हो सकता है,अगर मकान को मजबूती प्रदान करना है तो सबसे पहले हमें उसकी नींव को मजबूत बनाना होगा। भाजपा में हमारी पहली इकाई बूथ है, जब तक हमारा बूथ मजबूत नही होगा तब तक संगठन को मजबूती नही मिलेगी। उक्त ओजस्वी उद्बोधन आज भाजपा आष्टा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा  के जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने उपस्तिथ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी के पास नही है,यही कारण है की आज पूरे देश मे जिधर निगाह घुमाओ उधर कमल खिला हुआ नजर आता है। 
ग्रामीण मंडल आष्टा की कार्यसमिति की बैठक में पधारे  सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यसमिति की बैठक में समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!