✍️Sehore धनंजय Jat 📲7746898041
सीहोर। मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन की एक विशेष बैठक का आयोजन ग्राम कांकडख़ेड़ा में प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा की उपस्थित में किया गया।

इस मौके पर संगठन की सर्जरी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि संगठन में उन्हीं कार्यकर्ताओं को पद देने की बात कही जो सक्रिय होंगे और जो निष्क्रिय लोग होंगे उन्हें संगठन में पद से मुक्त किया जाएगा। हमें हमारी मांगों के लिए हमेशा संघर्ष करना है। इसके लिए संगठन में कुछ बदलाव किए है। जिसमें सीहोर जिले का अध्यक्ष महेश राठौर, इछावर ब्लाक अध्यक्ष पद पर राम स्वरूप वर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा सीहोर के सचिवों को भी प्रदेश में स्थान मिला है।

जिसमें सचिव ओम प्रकाश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय त्यागी एवं मुकेश सेन को प्रदेश संगठन मंत्री, राजकुमार नामदेव को प्रदेश सचिव, वरिष्ठ सदस्य प्रहलाद सिंह ठाकुर को प्रदेश सह संयोजक, संभागीय स्तर पर विक्रम सिंह ठाकुर आष्टा को संभागीय महा सचिव एवं लक्ष्मीचंद्र वर्मा को संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस मौके पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली उसका ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री राठौर के जिले भर के सचिव संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!