✍️Ashta/धनंजयJat📲7746898041
आष्टा। प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के संस्थापक पूज्य फूल सिंह चौहान की जयंती मनाई गई । जयंती के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष कमल सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सामाजिक एवं राजनीतिक रुप से संगठित होने की बात कही। कमल सिह चौहान ने अपने उद्बोधन मे कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने वाली पार्टी बन गई है। उसी का परिणाम है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर कमजोर वर्गों को सताया जा रहा है ।दिल दहला देने वाली घटना नेमावर की है । जहां एक दलित परिवार के साथ अमानवीयता की सारी सीमाएं पार करते हुए एक ही परिवार के पांच लोगो की जघन्य हत्या कर दी। वही दबंगो ने पांचो को जमीन मे गाड़ दिया। जयंती के पश्चात उक्त घटना में सभी आरोपीयो की फांसी की मांग को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम अतिरिक्त तहसीलदार अंकिता वाजपेई को सौपकर मांग की कि तत्काल सभी आरोपीयो को गिरफ्तार जाए। एवं हत्या मे उपयोग किए गए हथियार एवं वाहन भी जब्त किए जाए। प्रदेश मे लगातार उत्पीड़न बलात्कार मारपीट की घटनाएं गरीबो पर बढ़ती जा रही है। जातिवाद मानसिकता के नेताओ और अधिकारीयो के कारण कानून व्यवस्था चौपट होती जा रही है। जिन्हे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन असहाय नजर आ रहा है। नेमावर के हत्यारो को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त हो रहा है। एक ही परिवार के पांच सदस्य कई दिनो से गुम थे तो पुलिस ने गंभीरता से क्यो नही लिया। कमल सिंह चौहान ने कहा कि जघन्य हत्याकांड में जानबूझकर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारीयो को निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया जाए। वही इस जघन्य अपराध मे लिप्त सभी अपराधियो को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। एवं पी़ड़ित परिवार को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए। वही एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। कमलंसिह चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था का राज स्थापित किया जाए। ताकि भविष्य मे गरीब वर्गो को इस तरह की घटना का सामना न करना पड़े। जयंति के कार्यक्रम का संचालन रामचरण दवारिया ने किया। आभार कार्यालय प्रभारी बंशीलाल बांबे ने माना। ज्ञापन देने वालो मे  कमल सिंह चौहान ,जगदीश द्रविड़, रामचरण दवारिया,मोती सिंह मोलूखेड़ी, कृपाल सिंह तोमर ,विक्रम सिंह, बंशीलाल बांबे चंदर सिंह कौशल,रूपसिंह,  रमेश विश्वकर्मा,बलराम परमार, रामचरण दादा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!