✍️आष्टा/धनंजय जाट📲77468-98041
आष्टा। अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्न ,हस्तरेखा, वास्तु विशेषज्ञ श्री गुरु गौतम ऋषि ने नगर की श्रीमती सीमा जैन गंगवाल को उक्त संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर राजनैतिक एवं सामाजिक व प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु गौतम ऋषि का आभार भी माना है।
    श्रीमती सीमा गंगवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु गौतम ऋषि ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त संस्थान का उद्देश्य भारत की अखंडता, सनातन संस्कृति, गौ सेवा के साथ गंगा, गीता, गायत्री ,मानव सेवा ,विश्व शांति एवं प्रकृति की रक्षा करना है। वहीं गौ  मंत्रालय के साथ गौ कानून की स्थापना भी शीघ्र हो सके और भारत विश्व गुरु बने, यह पूरा प्रयास उक्त संस्थान का रहेगा। श्रीमती गंगवाल की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, मंत्री प्रेम सिंह पटेल एवं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती गंगवाल को विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ललित नागौरी, पूर्व सिलाई बोर्ड अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ,साध्वी दुर्गा मति माताजी, अखिल भारतीय महिला जागृति मंच की पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रीति जैन, पुलक मंच के अध्यक्ष जितेंद्र जैन जेके, नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!