20 नवंबर 2025 गुरुवार मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष तिथि अमावस्या सुबहा 12.58 तक रहेगी। नक्षत्र विशाखा सुबहा 10.58 तक रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चन्द्र रहेगा। दिशाशूल दक्षिण में

*मेंष:-* आज क़रीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे।बहस या झगड़े में उलझने की बजाय शांति से काम ले।खानपान पर ध्यान दे।
उपाय:-मंदिर में शिव नंदी के ऊपर बेलपत्र अर्पण करें
*वृष:-* आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और विवेक द्वारा कुछ समय से चल रही समस्याओं में सुधार आएगा।दाम्पत्य जीवन में छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करे।
उपाय:-काली गाय की पूजा करें

*मिथुन:-* आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट-विवादादि से हानि की संभावना है।आय स्तर बढ़ेगा।प्रेम संबंध भावुकतापूर्ण रहेगा।
उपाय: श्रीहनुमान जी को जनेऊ अर्पण करे
*कर्क:-* आज आपकी सक्रियता और समझदारी से सभी प्रभावित होंगे। संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। यात्रा का योग बना हुआ है। करीबियों में चर्चा का केंद्र रह सकते हैं।
उपाय:-भगवान नरसिंह की पूजा करें

*सिंह:-* आज वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।
उपाय:-हाथी का फोटो पॉकेट में रखें
*कन्या:-* आज आपके हंसने-हंसाने का अंदाजा आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।  आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको देखने को मिलेगा। परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
उपाय:- सीधे हाथ की कलाई में लाल सूती धागा बांधे

*तुला:-* आज  आत्मविश्वास बढ़ेगा। चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। योजनाओं में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
उपाय:-काली ध्वजा शनि मंदिर में दान करें
*वृश्चिक:-* आज धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा।स्वस्थ्यय ठीक रहेगा।
उपाय:-किन्नर को मिठाई दें

*धनु:-* आज वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य की दिक्कतें आने की संभावना है
उपाय:-पीले वस्त्र का दान ब्राह्मण को करें
*मकर:-* आज आपके निजी सम्बन्ध मधुर होगें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।कोई गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय:-सूर्य देव को गुड अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ज्यादा समय सोसल साईट पर बीतेगा। साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
उपाय:-घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर का त्रिशूल बनाएं
*मीन:-* आज नवीन वस्तु की खरीदी होगी। भाई बहनों और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे तथा कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहेगा। संतान के विषय में अच्छा समाचार मिलेगा।
उपाय:- श्री कृष्ण मंदिर में चंदन से स्वास्तिक बनाएं

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top