
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशानुसार एवं श्री विजय डांगी, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा जिला सीहोर में के मार्गदर्शन में श्रीमती ऋचा जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आष्टा जिला सीहोर के द्वारा 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीन फील्ड स्कूल, आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती जैन ने कहा कि

राष्ट्रीय बालिका दिवस हमें याद दिलाता है कि एक समाज तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक उसकी महिलाएं सशक्त न हों। आज भी भारत के कई हिस्सों में कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुप्रथाएं मौजूद हैं। बदलाव तब आएगा जब हम अपनी सोच बदलेंगे। एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है। उक्त कार्यक्रम में डायरेक्टर श्री धर्मेन्द्र गौतम, प्राचार्य प्रियंका गौतम, उपप्राचार्य पूजा शर्मा, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। बेटियां हैं कुदरत का उपहार, जीने का दो इनको अधिकार।

*मेंष:-* यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
उपाय:-अखंड चावल शनि मंदिर मे अर्पण करे
*वृष:-* अपनी कार्यप्रणाली से आप यश प्राप्त करेंगे।धार्मिक कार्यो में अग्रणी भूमिका होंगी।भूमि-भवन खरीदी का उत्तम समय है।नसों में दर्द बन सकता है।
उपाय:- घी का दीपक बरगद के वृक्ष के समक्ष लगाये
*मिथुन:-* परिवार को लेकर चिंता रहेगी।त्वचा रोग पीड़ा दे सकता है।क्रोधी स्वभाव रहेगा।धन चोरी हो सकता है।सेवक वर्ग को लेकर मन व्यथित होगा।
उपाय:- राई पॉकेट मे रखे

*कर्क:-* समय अनुकूल है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में सामंजस्य बैठाएं। यात्रा व नौकरी सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
उपाय:- दूर्वा श्रीगणेश पर अर्पण करे
*सिंह:-* दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:- सिंदूर माता मंदिर मे अर्पण करे
*कन्या:-* मित्रो का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा। आज सोच-समझकर फैसला लें। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
उपाय:- केल के पत्ते पर हल्दी रखकर श्रीविष्णु को अर्पण करे

*तुला:-* आज के दिन शतर्क रहना बहुत आवश्यक है। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
उपाय:- हरी इलाइची श्रीकृष्ण को अर्पण करे
*वृश्चिक:-* मन मे सोची बात आज पूर्ण होगी।मेहमानों का आगमन होगा।कल्पना से अधिक धन अर्जन होगा।दांतो में समस्या हो सकती है।
उपाय:- ब्राह्मण को भोजन कराये
*धनु:-* पुराने मित्रों से मिलने के अवसर बनेंगे।देवालय निर्माण में दान देने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।फलों के व्यापार में लाभ होगा।
उपाय:- पंचमेवा संत महत्माओ को दे

*मकर:-* आज का दिन मिश्रत फलदायी साबित होगा। बुद्धि-विवेक से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। लोहे से चोट बन सकती है।
उपाय:- स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार मे बनाये
*कुम्भ:-* सेहत कमजोर होगी आप व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
उपाय:- सीधे हाथ मे लाल धागा बांधे
*मीन:-* मान सम्मान को लेकर आप ज्यादा शतर्क रहेगे।सामाजिक कार्यो में सक्रियता रहेगी।अचानक धनागमन मन को प्रफुल्लित करेगा।वाणी में मधुरता होगी।
उपाय:- ज़रूरतमन्द को अन्नदान करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
