20 अप्रैल 2025 रविवार मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि सप्तमी रात्री 07.03 तक उसके बाद अष्टमी रहेगी। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा  सुबहा 11.48 तक उसके बाद  उत्तराषाढा रहेगा। चन्द्र:- धनु का चंद्र संध्या 06.05 तक रहेगा। दिशाशूल:- पश्चिम में

मेंष* :-*  आज आप निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिये रणनीति का निर्माण करेंगे जो सफलतम रहेगी।उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।आमदनी वृद्धि के पूर्ण योग है।
उपाय:- आम के पत्तों का तोरण देव मंदिर में लगाएं
*वृष* :- आज धन,ज्ञान का अहं रह सकता है स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है।आर्थिक दृष्टि से कमजोरी महसूस करेंगे।सन्तान सम्बन्धी सुख अनुकूल रहेगा।वस्त्र खरीदी हो सकती है।
उपाय:- अखंड नींबू भैरव मंदिर में अर्पण करे

*मिथुन* :- आज चल अचल संपत्ति में खरीदी के योग निर्मित होंगे।भाइयों का सहयोग मिलेगा।प्रतियोगिता वाले विद्यार्थी को परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।सुख रहेगा।
उपाय:- तुलसी के सात पत्ते श्रीविष्णु को अर्पण करे
*कर्क:-*  आज अत्यधिक ऊर्जा से भरा दिन रहेगा।बड़े स्तर और खरीदी हो सकती है।प्रतिस्पर्धा से लाभ मिलेगा।नौकरीं में कार्य पद्दति में व बैठक में परिवर्तन उन्नतिकारक होगा।ऐलर्जी तकलीफ दे सकती है।
उपाय:- पॉकेट में 03 गोमती चक्र रखे

*सिंह:-* आज आक्रमक शैली में आप कार्य करते हुऐ शत्रुपक्ष को कमजोर करेंगे व आय के नवीन स्त्रोत सृजित करेंगे।स्वभाव में स्थिरता रहेगी।उच्च महत्वाकांक्षा होने से परिश्रम अधिक हो सकता है।
उपाय:- अमर बेल घर के ईशान में रखें
*कन्या* :-  आज व्यवसाय में आर्थिक दृष्टि से नुकसान पा सकते है।कार्यस्थल पर तनाव होगा।नौकरीं में अपमान झेलना पड़ सकता है।पत्नी को सहयोग रहेगा।गुरु कृपा से आज पीड़ा कम हो सकता है।
उपाय:- दूध से लड्डूगोपाल का अभिषेक करे

*तुला:-* आज उपहार मिलने की पूरी सम्भवना रहेगी।सरकारी क्षेत्र में कार्य पूर्ण होंगे।मनोबल उच्चकोटि का होगा।मकान वाहन के लिये ऋण लेना पड़ सकता है।धार्मिक यात्रा होंगी।व्यवहार सन्तुल रहेगा।
उपाय:- श्रीगायत्री मंत्र का जाप करे
*वृश्चिक:-* आज कार्य चयन में निर्णय आपके सफल रहेंगे।व्यवहार में संतुलन होने से निष्पक्ष न्यायकर्ता होंगे।मान सम्मान में वृद्धि होगी।बहनों की सहायता आप कर सकते है।
उपाय:- पक्षियों को जल रखें

*धनु:-*  आज नेतृत्व क्षमता का अनुकूल परिणाम आपको यश के रूप में मिलेगा। बेरोजगार लोगो को आर्थिक लाभ मिल सकता है।व्यापार,उद्योग के लगाने का उत्तम समय है।परिश्रम सार्थक होगा।
उपाय:- बेलपत्र वृक्ष की पूजा करे
*मकर:-* आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बन सकता है।कोई मत्वपूर्ण दस्तावेज को लेकर आप चिंतित होंगे।कानूनी मामले में असफलता भविष्य के प्रति भय उत्पन्न कर सकती है।क्रोध से बचे।
उपाय:- गुड़ चना श्रीविष्णु को अर्पण करे

*कुम्भ* :- आज कार्यस्थल पर आपका मनोबल बढ़ा चढ़ा रहेगा।नौकरीं में वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात को महत्त्व देंगे।विरोधी परास्त होंगे।अनैतिक साधनों से आय बढ़ सकती है।
उपाय:- कच्चे सूत की बत्ती बना कर घी का दीपक श्रीदुर्गा मंदिर में लगाएं
*मीन:-* आज भोज्य पदार्थों का आप जायका लेंगे।पर्यटक स्थल पर जाना हो सकता है।बागवानी,पशुपालन कार्य मे समय व्यतीत हो सकता है।पुराना वाहन खरीद सकते है।कलात्मक कार्य सम्मान देंगे।
उपाय:- तांबे के नाग नागिन बना कर शिव मंदिर में अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!