
*मेष:-* संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना को साकार रूप देने का प्रयास करें।
*उपाय:- श्रीहनुमान मंदिर में ध्वजा अर्पण करें*
*वृषभ:-* किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महिलाओ से सहयेाग मिलेगा।खेलक्षेत्र में सफलता रहेगी।
*उपाय:-मां लक्ष्मी को सफेद फूल या कमल का फूल अर्पित करें।*
*मिथुन:-* व्यावसायिक योजना में कुछ व्यवधान रहेंगे। आधीनस्थ कर्मचारी या पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
*उपाय:- हनुमान मंदिर में श्रीफल अर्पण करें*

*कर्क:-* मित्रवर्ग से लाभ होगा।आधुनिक तरीके से सीखने की कला में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
*उपाय:-श्रीराम मंदिर में देव वस्त्र दे*
*सिंह:-* आज अपनी योजनाओं को अपने सहकर्मियों को समझाने में सफल होंगे। परिवार के प्रति अपने जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार देखकर आप प्रसन्न होंगे। साथ ही उन्हें कोई गिफ्ट देने का वादा भी कर सकते है।
*उपाय:- श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें*
*कन्या:-* दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक सहयोग मिल सकता है ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा,
*उपाय:- देवी मंदिर में सिंदूर अर्पण करें*

*तुला:-* मौसम के रोग से प्रभावित कर सकते है। अनावश्यक कार्य से बाहर न निकलें और न ही छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित हों।लेनदेन में सावधानी रखें।
*उपाय:-श्रीहनुमान मंदिर में घी का दीपक लगाये*
*वृश्चिक:-* आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको किसी सेहत संबंधी समस्या से मुक्ति मिलेगी। बच्चें आज कुछ नया खाने की इच्छा जाहिर कर सकते है। छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नयी रणनीति बनायेंगे।
*उपाय:-हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें।*
*धनु:-* आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी, साथ ही कोई अध्यात्म की बुक पढेंगे। किसी सगे-संबंधी से चल रहा मनमुटाव आज समाप्त हो जायेगा। सोशल साईट पर नये-नये लोगों से दोस्ती होगी।
*उपाय:-घर मे गुग्गल होम करें*

*मकर:-* आज पूरे दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुया रहेगा। आज पूरे दिन परिवार में हंसी मजाक चलता रहेगा। जिससे परिवार का माहौल काफी खुशनुमा बनेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा होगा।
*उपाय:- शमीवृक्ष की पूजा करें*
*कुम्भ:-* आज अज्ञात भय या शारीरिक कष्ट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।बाहर न निकलें। स्पर्श कष्टदायी हो सकता है। मादक वस्तुओं के सेवन से बचें।
*उपाय:- माता दुर्गा को हलवा अर्पण करे*
*मीन:-* आज आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। करियर में तरक्की होने के योग बन रहें है। दाम्पत्य जीवन में नयापन आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें।
*उपाय:- 9 वर्ष से छोटी कन्याओं को हलवा खिलाये*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला*

*सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
