8 वर्ष से फरार अपहरण का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सीहोर पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार घटनाक्रम- फरार आरोपी पवन धनगर पिता कुमेर सिंह धनगर उम्र 32 वर्ष निवासी पोलाय कला, जिला शाजापुर द्वारा वर्ष 2018 मे एक नाबालिग़ बालिका का बहला, फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था।आरोपी के विरुद्ध बालिका के परिजनों द्वारा थाना आष्टा मे धारा 363भादवी का अपराध पंजीवद्ध कराया गया था।विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अप्रहता बालिका की तलाश पतारसी कर दस्त्याव किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया था ओर आरोपी पवन धनगर घटना समय से ही फरार हो गया था। पुलिस कार्यवाही- पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण भोपाल

श्री अभय सिंह द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़, गिरफ़्तारी हेतु विशेष मुहीम चलायी जा रही है जिसके पालन मे पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक शुक्ला द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को थाने मे लंबित फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे की टीम द्वारा वर्ष 2018 से फरार 3 हजार के ईनामी आरोपी पवन धनगर को ग्राम पोलाय कला थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया जिला शाजापुर से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। सराहनीय भूमिका- प्र आर महेन्द्र मेवाड़ा, आर शुभम मेवाड़ा, आर मेहरवान परमार उक्त तीनो कर्मचारियो द्वारा आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार करने मे विशेष भूमिका रही।

*मेंष:-*  आज आप समीक्षक की तरहा अपने जीवन का मूल्यांकन करेंगे।कमियों को जानकर सुधारात्मक कदमो से लोकप्रियता प्राप्त कर सकते है।खानपान का ध्यान रखे।गौ पूजन करे।
उपाय:हल्दी से घर में स्वास्तिक बनाएं
*वृष:-* आज दिन शुरुआत कमजोर रहेगी।दिन बढ़ते बढ़ते कल्पनाओं को साकार करने का अवसर मिलेगा।मामा पक्ष से कार्य सहयोग रहेगा।पितृ स्मरण से कार्य बाधाएं दूर होंगी।
उपाय:- पान का बीड़ा भैरव मंदिर में अर्पण करें

*मिथुन:-* आज के दिन कार्य के रास्ते बहुत दिखाई देंगे श्रीकृष्ण को ध्यान कर मार्ग का चयन करें फल उत्तम रहेगा।बहनों को उपहार दे,पत्नी की बातों को सम्मान दे।परिकल्पना साकररूप ले सकती है,धैर्य रखें। उपाय:-पंचमेवा श्री कृष्ण को अर्पण करें
*कर्क:-* आज आलस्य से शरीर प्रभावित हो सकता है।झूठी बाते व्यक्त्वि पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।सम्पत्ति लाभदायक परिणाम देगी।संगठनात्मक मजबूत रहेंगे।भगवान इंद्र की उत्तम रहेगी।
उपाय:-फलों के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें

*सिंह:-* आज समाजिक नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है उसे नकारे नही यही से ही नवीन मार्ग की प्राप्ति होगी।व्यापारिक साझेदारी की योग बन रहे है।गृह व व्यापारिक द्वार की पूजन करे।
उपाय:-हनुमान चालीसा का पाठ करें
*कन्या:-* आज शिक़वा शिकायत की समस्या से आप बाहर निकलेंगे।मैत्री मिलाप से मन हर्षित होगा।कोई बढ़ी जबाबदारी उठाना पड़ सकती है जिसमे सफलता मिलेगा।घर मे जल स्थान पर भगवान वरुण का ध्यान करे।
उपाय:- बच्चों को खिलौने दे

*तुला:-* आज मन की चंचलता मनोरंजन की ओर आपको आकर्षित करेगी।अधिक उत्साहित होकर मान सम्मान की मर्यादाओ को भूल जाएंगे,जो विवाद उत्पन्न कर सकती है।तीर्थ जल से स्नान संकट दूर करेंगे।
उपाय:-अखंड श्रीफ़ल ब्राह्मण स्त्री को दे
*वृश्चिक* आज दिन के प्रारंभ में बढ़ी सफलता मिल सकती है।मध्यान्ह के बाद दुःखद सूचना से मन पीड़ित हो सकता है।वाणी पर नियंत्रण रखें नही तो नुकसान अधिक हो सकता है।माँ सरस्वती का ध्यान करे।
उपाय:-कपास मंदिर में दान करें

*धनु:-* आज विचारों को मूर्तरूप देने का समय है।साधनों की कमी कार्य को नही रोक सकेगी।परिश्रम के उचित परिणाम आपको मिलेगा।आपके गुरुदेव का स्मरण कर कार्य स्थल पर कर्म करे कार्य सिद्ध होंगे।
उपाय:- घर में सुंदरकांड का पाठ करें
*मकर:-*  आज गीत,संगीत,नृत्य व मंच नेतृत्व का कार्य से आपको पहचान मिल सकती है।एकपक्षीय प्रेम प्रसंग आपकी प्रसन्नता का कारण होगा।हास्य विनोद का समय है।आज देवी आराधना करें।
उपाय:- हरी सब्जी ब्राह्मण को दें

*कुम्भ:-*  आज पारिवारिक को लेकर शुभ समाचार मिलेगा,पर व्यक्तिगत स्तर पर कार्यक्षेत्र में समय ठीक नही रहेगा।आरोप पत्यारोप में दिन निकल जायेगा।शरीर मे पानी की कमी हो सकती है।श्रीयंत्र पूजन करे उत्तम होगा।
उपाय:-मां काली को शहद अर्पण करें
*मीन:-* आज उलझनों से दिन की शुरुआत कुछ चिंतित करेगी पर दिननके आगे बढ़ते ही सभी उलझने दूर होने लगेगी।गुप्त योजनाओं पर रणनीति सफल रहेगी।कार्यस्थल का इंटीरियर हो सकता है।मजबूरी में किये कार्य भी लाभ देंगे।श्रीशनि पूजन श्रेस्कर है।
उपाय:-पीपल के वृक्ष पर दूध अर्पण करें

पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top