पूर्व नपाध्यक्ष मीना सिंगी के नेतृत्व में हुआ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नव न्युक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी एवं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अलका लाम्बा का आज आष्टा बायपास पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। ज्ञात रहे कि दोनों नवनियुक्त जनप्रतिनिधिगण पदभार ग्रहण करने भोपाल के लिए रवाना हुई थी। इस अवसर अलका लाम्बा ने कहा कि श्रीमती रीना बोरासी क़ो महिला कांग्रेस की कमान वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा सौंपी गई है, हम सबक़ो मिलकर उनका साथ देना है और कांग्रेस क़ो मजबूत बनाना है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसका पूर्ण ईमानदारी व लगन के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रति नागरिकों का भरोसा बढ़ाने का काम करूंगी। आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है। हम एक-दूसरे की सहायता से ही पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकते है। स्वागत करने वालो मे पूर्व नपाध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, कांग्रेस नेता कमलसिंह चौहान, हिफज्जुर्रहमान भैया मिया, सौभालसिंह मुगली, शांतिलाल मंडलोई, सौभालसिंह बगैर, प्रहलादसिंह वर्मा, कांग्रेस नेता विनीत सिंगी, पूर्व पार्षद इदरीस मंसूरी, सुनील सेठी,

धर्मेंद्र ठाकुर, एचआर परमाल, चन्दर ठाकुर, भैया एमपी, सोहेल मिर्ज़ा, आत्माराम परमार, नईमद्दीन, शेख सलीम अंसारी, कलीम उद्दीन, महेन्द्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, जगदीश चौहान, कृपाल मालवीय, लालिता बाई, लक्ष्मी बाई, ज्योति, पायल, नेहा गोड़, कोमल, सुनीता बाई, रितिका, साक्षी, पल्लवी, मालती बाई, उन्नति, शीतल वर्मा, रामचंद्र दावरिया, एलकार मेवाड़ा, राजेश यादव, गौरे मिया, गुड्डू मैना, ईमरत मालवीय, शम्मी खा, खालिद खाकी, भूरू मुकाती, मनीष डोंगरे, संतोष वर्मा, संदीप ठाकुर, एनके यादव, राहुल चिन्नौठा, मनोज धनगर, बंसीलाल बॉम्बे, गुड्डू खां, दीपक कंचन आदि लोग मौजूद थे।

update news 247.com धनंजय जाट 7746898041 सीहोर, 02 दिसंबर, 2025

           कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई।  जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 45 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।  जनसुनवाई में भूमि विवाद,  नामांतरण,  बंटवारा,  आपसी विवाद,  मेढ.-रास्ता विवाद,  बीपीएल कार्ड,  प्रधानमंत्री आवास,  गन लाइसेंस,   वृद्धावस्था पेंशन,  आर्थिक सहायता,  मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। 

*मेष:-* मानसिक मजबूती, प्रसन्नता,उत्साह,करोबार में कुछ अवरोध, सर्विसवलो को परिश्रम रहेगा।
उपाय:- चौमुखी दीपक श्रीहनुमान मंदिर में लगाए
*वृषभ:-* स्वस्थ्यय अनुकूलता, लेनदेन में लाभ,स्थाई सम्पत्ति में उलटफेर, पुराने विवाद उत्पन्न हो सकते है।
उपाय:- जरूरतमंद को वस्त्र दे
*मिथुन:-* अतिआत्मविश्वास,शस्त्र व्यापार में लाभ, पत्नी सहयोग,विश्वास में में वृद्धि,छोटे भाई का सहयोग मिल सकता है।
उपाय:- श्रीगणेश को खीर अर्पण करे

*कर्क:-* आर्थिक स्तिथि में सुधार,राजनीति सफलता,सन्तान से पीड़ा, सामाजिक कार्यो में यश मिलेगा।
उपाय:- आंकड़े के वृक्ष की पूजा करे
*सिंह:-* धन,धर्म,यश,करोबार में प्रगति,राजकाज,राजनेता को सफलता,शरीर पीड़ा में कमी होगी।
उपाय:- शमीपत्र शिव जी पर अर्पण करे
*कन्या:-* लाभ में कमी, पुराने विवाद में चिंता,आर्थिक मजबूती,सन्तान असंतोष, अपव्यय हो सकता है।
उपाय:- माखन मिश्री श्रीराम मंदिर में अर्पण करे

*तुला:-* परिवार में शुभ मङ्गल कार्य,स्वजनों से सम्बंध सुधार,जोखिम से लाभ,विद्यार्थी वर्ग सफल होंगे।
उपाय:- इत्र देवी जी को अर्पण करे
*वृश्चिक:-* मकान सम्पत्ति में लाभ, प्राकृतिक प्रेम,आय सम,पितृ सुख,कार्य मे अनुकलता,मन उदास हो सकता है।
उपाय:- श्रीतुलसी के पौधे की पूजा करे
*धनु:-* शत्रु विजय,बिगड़े कामो में सुधार,कारोबार विस्तार,नवीन रोजगार,आय में विशेष बढ़ोतरी होगी।
उपाय:- लोहे की धातु दान करे

*मकर:-* व्यवसाय/नौकरीं में बधाए,भगीदारी में विवाद विधार्थियो को मध्यम,चोट का डर,नवीन से योजना लाभ हो सकता है।
उपाय:- माता लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पण करे
*कुंभ:-* व्यापार लाभ,नवीन कार्य प्रारंभ,विवादों में हल,मित्र सहयोग,धनलाभ,आय स्थिरता प्राप्त होगी।
उपाय:- अखंड चावल शनिदेव को अर्पण करे
*मीन:-* परिवारिक रिस्तो में मजबूती, सफल संघर्ष,लड़ाई-झगडो में हल,अस्वस्थता, बहनों का साथ,शत्रुपीड़ा विजय हो सकती है।
उपाय:- फलों का दान करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top