
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 13 प्रांतीय अधिवेशन उज्जैन महाकाल की नगरी शिवांजलि गार्डन 30 दिसंबर को संपन्न हुआ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी जी रही और भी राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी जी की अध्यक्षता में उनके द्वारा ही कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजकुमारी बागड़ी जी व सभी पदाधिकारीयों ने पधारी हुई शाखाओं को शील्ड देकरसम्मानित किया व शाखाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। पूरे मध्य प्रदेश से 26 शाखा पधारी और भी कई कार्यक्रम हुए।

शाखा आष्टा ने स्वच्छता व देशभक्ति पर प्रजेंटेशन दिया। शाखा आष्टा ने 11 आवार्ड जीते। जिसमें वेस्ट अध्यक्ष का अवार्ड रानी सोनी को मिला शाखा जोड़ने पर विशेष सहयोगी सलाहकार का अवार्ड विजयलक्ष्मी उपाध्याय को 2 अवार्ड मिले। स्मिता मुंद्डा को महिला सशक्तिकरण का अवार्ड मिला महिला सशक्त का सरोज पालीवाल सुनीता ऐलजपुरिया को बाल विकास का नेहा सोनी को पर्यावरण का रितु सोनी नेत्रदान का ममता वर्मा अनीता अनुपम टेलर उपाध्यक्ष दुर्गा तिवारी कोषाध्यक्ष उषा तिवारी वीणा पुरोहित श्रद्धा पालीवाल कार्यक्रम में कई शाखा उपस्थित रहे। साथ ही नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष संतोष सोडाणी जी की ताजपोसी सेरेमनी भी की गई।

*मेंष:-* आज का दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा।तत्काल निर्णय से कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी व ख्याति में बढ़ेगी।सम्पत्ति,वाहन व पुरानी मशीनरी खरीद के पूरे योग है।उदर विकार हो सकता है खानपान का ध्यान रखें।
*उपाय:- श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करे उत्तम रहेगा।*
**वृष:-* आज परोपकार व सेवाभावना का दिन रहेगा किसी निकटम व्यक्ति का आर्थिक सहयोग आप कर सकते है।धैर्य से आपको नई सौगात मिलेगी।पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।तनाव कम होगा।संक्रमण रोग से सावधान रहें।
*उपाय:- श्रीयंत्र पूजा करे लाभ रहेगा।*

*मिथुन:-* आज नवीन कार्य योजनाओं में प्रगति होंगी।शेयर एवं म्यूचलफण्ड से लाभ होगा, भूमि संबंधी कार्यो से आय प्राप्त होंगी।परिवार में मांगलिक कार्यो का सम्बंध बनेगा।आवश्यक विवादों से दूर रहे।विलासिता की वस्तु की खरीद हो सकती है।
*उपाय:- संकटनाशक श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ करे।*
*कर्क:-* आज भाई या परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव बन सकता है।निकटतम रिस्तेदार से धोखा मिल सकता है।भवन आदि सम्पत्ति के कार्यो में रुकावटें आ सकती है।नौकरीं पेशा में तनाव होगा।प्रवास के योग बन सकता है।
*उपाय:- श्रीशनि स्त्रोत का पाठ करे।*

*सिंह:-* आज आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।व्यपार के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी सफलता मिलेगी।सर्विस क्षेत्र में आपका महत्त्व बढेगा।अनचाही परिस्तिथियों में धैर्य रखना निर्णय आपके पक्ष में ही होगा।स्त्री पक्ष से सावधानी रखें।विद्यार्थी को उच्च अध्ययन के लिये दूर प्रवास के योग है।
*उपाय:- श्रीहनुमान साधना श्रेष्ठ है।*
**कन्या:-* आज स्वतः स्वभाव पर नियंत्रण से परिस्तिथियां आपके अनुकूल होगी। अनावश्यक तनाव व वाद-विवाद से मुक्ति मिलेगी।कार्यो में सफलता रहेगी।अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।सिर में दर्द हो सकता है।
*उपाय:- फलदार पौधे का रोपण करे।*
**तुला:-* आज आपकी कोई बड़ी इच्छा ,अनुकूल वातावरण पाकर फलीभूत होगी।बीते दिनों में में बीज रूप में आरम्भ किये गये कार्य फलित होकर आपको नया पद दिलाएंगे।नौकरीं पेशा वाले उन्नति प्राप्त करेंगे।पैरों में तकलीफ बन सकती है।
*उपाय:- श्रीसूर्यदेव कि आराधना करें।*
*वृश्चिक:-* आज मानसिक अस्थिरता,उद्धिग्नता के कारण परेशानी कम-ज्यादा होती रहेगी।शेयर मार्केट सहित भूमि संबंधी कार्यो से दूर रहे धन की परेशानी हों सकती है।सर्विस में पदौन्नति बन सकती है।सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी ही सकती है।
*उपाय:- पशुओं को चारा खिलाये।*

*धनु:-* आज बैंकिंग एवं कराधान सम्बन्धी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा।अनुकूल स्तिथि बनेगी।गृह निर्माण कार्य मे प्रगति,व्यापार में लाभ सम्भव होगा।राजनैतिक क्षितिज पर सफलता मिलेगी।उच्च रक्तचाप हो सकता है।विद्यार्थी वर्ग सफल होंगे।
*उपाय:- श्रीविष्णु को पीले पुष्प अर्पण करें।*
*मकर:-* आज धैर्य व दूरदर्शिता से कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।कारोबार वृद्धि के साथ साथ ऋणों से छुटकारा मिलने के योग है।प्रशासनिक कार्यो में आरही परेशानियां कम होंगी।नवीन उपक्रम में निवेश बन सकता है।धार्मिक कार्यो पर व्यय होगा।
*उपाय:- श्रीगणेश-लक्ष्मी पूजन उत्तम है।*
*कुम्भ:-* आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा।आर्थिक समृद्धि,प्रगति,प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।अशासकीय,सर्विस में सतर्कता रखे तथा सर्विस परिवर्तन न करे अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे।वात रोग बन सकता है।
*उपाय:- श्रीसुन्दरकाण्ड का पाठ करे।*

**मीन:-* आज जिम्मेदारियां अधिक होगी इससे आपके कार्यो में थकावट अलग ही झलकेगी।कार्य पूर्ण न होने से मन विचलित होगा।पारिवारिक अलगाव भी बन सकता है।क्रोध स्वभाव में अधिक दिखेगा।वाणी से शब्द दोष होगा।
*उपाय:- श्रीशिव आराधना उत्तम है।*
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
