
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- इस्कॉन आष्टा द्वारा वर्ष 2025 में धर्म-संस्कृति परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धर्मज्ञान एवं नैतिक मूल्यों के प्रति रुचि जागृत करने का रहा। इस प्रतियोगी परीक्षा में नगर के कुल 10 विद्यालयों के 1453 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा पूर्णतः वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्नों पर आधारित थी, जो विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए सरल, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रही।

परीक्षा परिणामों के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान इशिका साहू टेलेंट इनोवेटिव स्कूल ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर दो विद्यार्थियों के बीच टाई रहा जिसमें प्रियंका भाटी सुशीला विद्या मंदिर बगैर ओर लक्ष्मी मकवाना सरस्वती स्कूल से रही। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धर्म और जीवन-मूल्यों की गहन समझ प्राप्त हुई। आयोजकों ने बताया कि यह केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस्कॉन आष्टा द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं संस्कारात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और नैतिक विकास में सहयोग मिल सके। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आष्टा इस्कॉन द्वारा सभी स्कूल संचालकों के साथ विद्यार्थियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

*मेंष:-* आज प्रत्येक कार्यो में विलम्बकारित करेगा।सहकर्मियों से अनावश्यक विवाद हो सकता है।सूर्यास्त बाद चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है।निवेश का योग मिल सकता।
*उपाय:- पंचमेवा पांच कन्याओं को खिलाएं*
*वृष:-* आज कुटुम्बजनों से संबंध मधुर रहने के साथ शुभ मांगलिक कार्यो में भाग लेने के अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में तरक्की रहेगी।आत्मबल बढेगा।
*उपाय:- सफेद तिल श्री विष्णु को अर्पण करें*
*मिथुन:-* आज उच्च अभिलाषा से अपना दिन प्रारम्भ करेंगे।सबको साथ लेकर चलने से प्रतिष्ठा में वृर्द्धि होगी।माध्यन्ह बाद साझेदारी व्यापार में हानि हो सकती है।आर्थिक व्यय बढेगा।
*उपाय:- ब्राह्मण जोड़े को भोजन कराये*

*तुला:-* आज भ्रम के जाल से बहार होंगे नये सम्बन्धो की इबारत लिखने का समय है।माध्यन्ह बाद पैरों में पीड़ा तकलीफ दे सकती है।कोई दुःखित सूचना मिल सकती है।
*उपाय:- घी का दीपक हनुमान मंदिर में लगाये*
*वृश्चिक:-* आज तर्क की निपुणता से अपने कार्यक्षेत्र में सफल होंगे।कठोर परिश्रम कार्य सिद्ध करेंगे।भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी।भूमि भवन से लाभ की सम्भवना बनती है।
*उपाय:- गौशाला की मिट्टी अपने पॉकेट में रखें*
*धनु:-* आज विवाहित व अविवाहित दोनो के लिये समय बाधाओं बाला है।आलस्य बढेगा।सूर्यास्त बाद धार्मिक कार्यो से सम्बंधित कार्यो में उपस्तिथि हो सकती है।वाणी पर नियंत्रण रखें।
*उपाय:- माखन मिश्री राम मंदिर में अर्पण करें*

*मकर:-* आज निवेश से आशानुकूल परिणाम मिलेगा।नौकरीं में स्थानांतरित होने के योग बनते है।दोपहर बाद असंतुलित खर्च आपके आय बजट को बिगाड़ सकता है।
*उपाय:- श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पण करें*
*कुम्भ:-* आज तांत्रिक प्रयोगों में आप लग सकते है।विधार्थियो को शिक्षा में अच्छा समय रहेगा।प्रेम सम्बन्धो की परिणति विवाह में होने के योग भी बनते है।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
*उपाय:- शमी पत्र शिवाजी पर अर्पण करें*
*मीन:-* आज आध्यत्मिक कार्यो में मन लगेगा।विधार्थियो को आशानुकूल सफलता बन सकती है।व्यापार , नौकरीं व सेवा कार्यो में नवीनता से आपको पहचान मिलेगी।आत्मबल मजबूत होगा।
*उपाय:- केल के पत्ते पर दही चावल रखकर श्री विष्णु जी को अर्पण करे*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*


