updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना आष्टा पुलिस ने अपराध क्रमांक 638/24, धारा 376 भादंवि एवं अन्य धाराओं में पंजीबद्ध प्रकरण में छह माह से फरार चल रहे आरोपी सुदीप पिता सुंदरलाल विश्वकर्मा,

उम्र 22 वर्ष, निवासी विजय टॉकीज के पास, थाना मोतीनगर, जिला सागर को सागर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे, उपनिरीक्षक अविनाश भोपले, आरक्षक शिवराज चंद्रवंशी, विनोद परमार एवं शैलेन्द्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मेंष* :- आज कुटुम्बजनों से संबंध मधुर रहने के साथ शुभ मांगलिक कार्यो में भाग लेने के अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में तरक्की रहेगी।आत्मबल बढेगा।
उपाय:- सूर्य देव का पूजन करें
*वृष* :- आज प्रत्येक कार्यो में विलम्बकारित करेगा।सहकर्मियों से अनावश्यक विवाद हो सकता है।दोपहर बाद चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है।निवेश का योग मिल सकता।
उपाय:- नंदी देव का पूजन करें

*मिथुन* :- आज उच्च अभिलाषा से अपना दिन प्रारम्भ करेंगे।सबको साथ लेकर चलने से प्रतिष्ठा में वृर्द्धि होगी।माध्यन्ह बाद साझेदारी व्यापार में हानि हो सकती है।आर्थिक व्यय बढेगा।
उपाय:- तुलसी के पौधे की पूजा करें
*कर्क:-* आज दिन प्रतिदिन की आमदनी में वृद्धि होगी।धन संचय होगा।छोटी यात्राएं हो सकती है।आभूषण क्रय के योग बनते है।परोपकार की सोच बढ़ेगी।
उपाय:- दही भात पीपल के सामने रखें

*सिंह:-* आज दुसरो का सहयोग आप कर सकते है।आपकी लेखन प्रतिभा भी विकसित होगी।भावुकता हो सकती है।जीवन मूल्यों से समझौता नही करेंगे।
उपाय:- गूग्गल का होम घर में करें
*कन्या* :- आज आवश्यक झूठी बदनामी से मनप्रसन्न हो सकता है।पारिवारिक व्यवाहार में सावधानी रखना आवश्यक है।दोपहर बाद रुके कार्य तेजी से पूरे होंगे।शत्रु से मित्रता हो सकती है।
उपाय: पान का बीड़ा श्री कृष्ण को अर्पण करें

*तुला:-* आज भ्रम के जाल से बहार होंगे नये सम्बन्धो की इबारत लिखने का समय है।माध्यन्ह बाद पैरों में पीड़ा तकलीफ दे सकती है।कोई दुःखित सूचना मिल सकती है।
उपाय:- मिठाई ब्राह्मण बालक को दे
*वृश्चिक:-* आज तर्क की निपुणता से अपने कार्यक्षेत्र में सफल होंगे।कठोर परिश्रम कार्य सिद्ध करेंगे।भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी।भूमि भवन से लाभ की सम्भवना बनती है।
उपाय:- रुई मंदिर में दान करें

*धनु:-* आज आध्यत्मिक कार्यो में मन लगेगा।विधार्थियो को आशानुकूल सफलता बन सकती है।व्यापार , नौकरीं व सेवा कार्यो में नवीनता से आपको पहचान मिलेगी।आत्मबल मजबूत होगा।
उपाय:- चंदन भगवान शिव पर अर्पण करें
*मकर:-* आज विवाहित व अविवाहित दोनो के लिये समय बाधाओं बाला है।आलस्य बढेगा।दोपहर बाद मांगलिक कार्यो से सम्बंधित कार्यो में उपस्तिथि हो सकती है।वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय:- चीटियों को आटा डालें

*कुम्भ* :- आज निवेश से आशानुकूल परिणाम मिलेगा।नौकरीं में स्थानांतरित होने के योग बनते है।दोपहर बाद असंतुलित खर्च आपके आय बजट को बिगाड़ सकता है।
उपाय:- गुड़ की मिठाई घर में बनाकर नैवेद्य लगाएं
*मीन:-* आज तांत्रिक प्रयोगों में आप लग सकते है।विधार्थियो को शिक्षा में अच्छा समय रहेगा।प्रेम सम्बन्धो की परिणति विवाह में होने के योग भी बनते है।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
उपाय:कर्पूर का धुआं घर में करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*