
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- विश्वकर्मा समाज आष्टा द्वारा आगामी विश्वकर्मा जन्म महोत्सव के साथ ही सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमो को उत्साह पूर्वक मनाये जाने हेतु मेहरवान विश्वकर्मा को उनके सामाजिक कार्यों में सहभागिता को देखते हुऐ सर्वसम्मति से उन्हे विश्वकर्मा समाज की उत्सव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष मेहरवान विश्वकर्मा ने कहा कि मैं अपने पद पर कार्यरत रहते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करूंगा और समाज के हर एक सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के कार्य को पूर्ण करूंगा।

मेहरवान विश्वकर्मा को उत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनोहरलाल विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा एडीपीओ, वेदप्रकाश पिपलोदिया, हरिओम विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा फौजी, कृष्णपाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विजेन्द्र विश्वकर्मा, श्याम सिलोदिया, शिव श्रीवादी, संदीप विश्वकर्मा, हेमंत विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यगणो ने बधाई प्रेषित की।

*मेंष:-* आज का दिन आपको मिश्रित प्रकृति का रहेगा।माता-पिता,कारोबार,नौकरीं के लिये समय अनुकूल रहेगा,पर सामाजिक वर्चस्व को लेकर मन में भय,संशय व दुविधाएँ रहेगी।चोट लगने का योग भी बन रहा है।राजनेताओ को असफलता रह सकता है।
उपाय:-श्रीफल का दान करे।
*वृष:-* आज सुबहा से मन कुछ विचलित होगा।तनाव महसूस करेंगे पर सम्पत्ति की हिसाब से बढ़ोतरी मिलेगी।आर्थिक स्तिथि में सुधार के अवसर बनेंगे।सर्विस बाले को कुछ कष्ट हो सकता है।धन खर्च अधिक रहेगा।
उपाय:-हरि इलाइची का दान शुभकारी रहेगा।

*मिथुन:-* आज शुभ संकेत से दिन प्रारम्भ होगा,पर अचानक अपने निकटम की दुःखद खबर से आपका मन व्यथित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर मन मे असंतोष होगा।तनाव तंगाई से कष्ट बन सकता है।
उपाय:-आज शक्कर का दान उत्तम रहेगा।
*कर्क:-* आज का दिन उत्तरोत्तर प्रगति व यश का है।परिवार में स्वजनों से सम्बंध उत्तम होगा।आर्थिक स्तिथि मजबूर रहेगी।स्त्री,सन्तान से सहयोग मिलेगा।विद्यार्थी वर्ग सफल होंगे।लड़ाई झगड़े से बचे
उपाय:-आज दूध का दान करना उत्तम है।

*सिंह:-* आज आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है।पुरे विश्वास व परिश्रम से कार्य करे यश व धन की प्राप्ति होगी।परिवार में मांगलिक कार्य की योजना पर चर्चा होगी।शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे।नवीन वस्तु खरीदी के योग है।
उपाय:-आज गुड़ का दान करे।
*कन्या:-* आज प्रातः मन प्रसन्न होगा पर तृतीय पहर बाद समय संकटपूर्ण हो सकता है।आपको चिंता नही चिंतन की जरूरत है तभी कार्यो में आरही रुकावटो से लड़ सकेंगे। किसान, श्रमिक व विद्यार्थी तंगी में रह सकते है।स्वास्थ नरम गरम होगा।
उपाय:-फल का दान आज उत्तम है।

*तुला:-* आज विवादों के हल निकलने का दिन है।व्यापार,नौकरीं व अन्य कार्यो में विलम्बित विवाद दूर होंगे।स्वास्थ भी अनुकूल रहेगा।बिगड़े कार्य बनेंगे।राजनेताओं, सामाजिक लोगो के लिये समय सामान्य है।
उपाय:-आज मिष्ठान का दान करे ।
*वृश्चिक:-* आज उतार चढ़ाव का दिन है।लेनदेन का कार्य सफल होगा पर किसी पर भरोसा न करे हानि भी हो सकती है।आप कार्यो में राहत महसूस करेंगे। परिवार में देव मङ्गल आराधना हो सकती है।मित्र विरोधी हो सकते है।
उपाय:-चावल का दान करे अनुकूलता प्राप्त होंगी।

*धनु:-* आज आप कार्य क्षेत्र में राहत का अनुभव करेंगे।सभी स्तरों पर आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे।जमीन जायदाद में लाभ सम्भव होगा।परिवार में शुभ कार्य होंगे।गुरु से मिलन हो सकता है जो विद्यार्थी सफल रहेंगे।
उपाय:-पंचमेवे का दान आज करे उत्तम होगा।
*मकर:-* आज चिंता करने की कोई बात नही आय के साधनों में नवीन स्त्रोत्र बनेंगे।राजकीय मुकदमो में सफलता मिलेगी।बैंकिंग अदायगी में कमी होंगी।लम्बे प्रवास के योग है जो भविष्य की राह मजबूत करेंगे।वाहन का उपयोग सावधानी से करे।
उपाय:-फल का दान आज उत्तम है।

*कुम्भ:-* आज वर्तमान समय लाभ दायक होगा।प्रगति के अवसर बनेंगे।कार्य स्थान बदलाव से लाभ होगा।धन चोरी से कुछ हानि सम्भव है।विद्यार्थियों को मध्यम परिश्रम से ही लाभ मिलेगा।शेयर बाजार में लाभ सम्भव है।
उपाय:-आज लौंग का दान करे शुभ होगा।
*मीन:-* आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा कुछ प्रतिकूल कार्यो को आप अनुकूल बनाने में सफल रहेंगे।अर्थ का अपव्यय रहेगा।साझेदारी में आपके हिस्से में षड्यंत्र के चलते नुकसान होगा।शरीर पीड़ा हो सकती है।संतान की चिन्ता रहेगी।
उपाय:-आज मिश्री का दान करे अनुकलता प्राप्त होगी।

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

