
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अपनी दिव्य शक्तियों से देश प्रदेश तो क्या बल्कि विदेशों तक चर्चित और मान्य देवनखेड़ी धाम प्रमुख बाबा साहब धर्मेंद्र सिंह जी का गुरुवार को अंचलवासियों ने श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से जन्मदिवस मनाया। उनके जन्मदिन पर बधाई देने दूर दूर से भक्त मण्डल पार्वती तट स्थित ग्राम देवनखेड़ी धाम पहुंचे। समूचे ग्राम में इस दौरान उत्सवी माहौल रहा। पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने साथियों सहित पहुंच कर बाबासाहब का शाल श्रीफल और पुष्पमाला से अभिनन्दन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर श्री परमार ने कहा कि बाबा साहब की दिव्य और चमत्कारी शक्तियां अनेक दुखियारों और समस्याग्रस्त लोगों के जीवन मे नई रोशनी ले कर आई है।

श्रध्देय बाबासाहब के धाम से लाभान्वित हुए लोगों के जीवन मे सकारात्मकता बढ़ी। उनके चमत्कृत करने वाले व्यक्तित्व और मनोवैज्ञानिक अनुभूतियों के चलते लोगों में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है। हम सभी मानव सेवा के लिए बाबा साहब धर्मेंद्र सिंह जी की प्रतिबद्धता का अनुमोदन करते हैं । बताते चले कि पवित्र देवन खेड़ी धाम संकट और समस्याओं के निदान के लिए हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। गुरुवार को बाबा साहब के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार के साथ ही पार्षद तेज सिंह राठौर, वरिष्ठ अनाज दलहन व्यापारी समाज सेवी जितेंद्र साहू, किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र मेहता, सरपंच महेंद्र सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह अजय, जिम्मी राठौर अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी बाबा साहब को बधाई दी।

*मेंष:-* यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
उपाय:-अखंड चावल शनि मंदिर मे अर्पण करे
*वृष:-* परिवार को लेकर चिंता रहेगी।त्वचा रोग पीड़ा दे सकता है।क्रोधी स्वभाव रहेगा।धन चोरी हो सकता है।सेवक वर्ग को लेकर मन व्यथित होगा।
उपाय:- राई पॉकेट मे रखे

*मिथुन:-* अपनी कार्यप्रणाली से आप यश प्राप्त करेंगे।धार्मिक कार्यो में अग्रणी भूमिका होंगी।भूमि-भवन खरीदी का उत्तम समय है।नसों में दर्द बन सकता है।
उपाय:- घी का दीपक बरगद के वृक्ष के समक्ष लगाये
*कर्क:-* समय अनुकूल है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में सामंजस्य बैठाएं। यात्रा व नौकरी सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
उपाय:- दूर्वा श्रीगणेश पर अर्पण करे

*सिंह:-* दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:- सिंदूर माता मंदिर मे अर्पण करे
*कन्या:-* मित्रो का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा। आज सोच-समझकर फैसला लें। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
उपाय:- केल के पत्ते पर हल्दी रखकर श्रीविष्णु को अर्पण करे
*तुला:-* आज का दिन मिश्रत फलदायी साबित होगा। बुद्धि-विवेक से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। लोहे से चोट बन सकती है।
उपाय:- स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार मे बनाये
*वृश्चिक* मन मे सोची बात आज पूर्ण होगी।मेहमानों का आगमन होगा।कल्पना से अधिक धन अर्जन होगा।दांतो में समस्या हो सकती है।
उपाय:- ब्राह्मण को भोजन कराये

*धनु:-* पुराने मित्रों से मिलने के अवसर बनेंगे।देवालय निर्माण में दान देने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।फलों के व्यापार में लाभ होगा।
उपाय:- पंचमेवा संत महत्माओ को दे
*मकर:-* आज के दिन शतर्क रहना बहुत आवश्यक है। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
उपाय:- हरी इलाइची श्रीकृष्ण को अर्पण करे

*कुम्भ:-* मान सम्मान को लेकर आप ज्यादा शतर्क रहेगे।सामाजिक कार्यो में सक्रियता रहेगी।अचानक धनागमन मन को प्रफुल्लित करेगा।वाणी में मधुरता होगी।
उपाय:- ज़रूरतमन्द को अन्नदान करे
*मीन:-* सेहत कमजोर होगी आप व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
उपाय:- सीधे हाथ मे लाल धागा बांधे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*


