पयूर्षण पर्व पर जैन श्वेताम्बर समाज ने किया पोथाजी के वरघोड़े का आयोजन- ‘‘ज्ञान ही सर्वोपरि है बाकी सब मिथ्या है।’’- साध्वीवर्या नम्रव्रता श्रीजी

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जैन धर्म ज्ञानपरक धर्म है। जैन धर्म में अवतारवाद की कोई अवधारणा नहीं होती है, इसमें यह माना जाता है कि लगातार अपने सुकर्म से ज्ञान अर्जित करके तीर्थंकर पद पाकर आम व्यक्ति भी मोक्ष प्राप्त कर सकता है अर्थात् ज्ञान ही सर्वोपरि है। उक्त तथ्य अपने प्रवचन में साध्वीवर्या नम्रव्रता श्रीजी नें व्यक्त किये। ज्ञातव्य है गंज स्थित महावीर स्वामी श्वेताम्बर जैन मंदिर में इन दिनो साध्वीवर्या नम्रव्रता श्रीजी म.सा., मग्नव्रता श्रीजी म.सा. और मीतव्रता श्रीजी म.सा. का कल्याणकारी चातुर्मास गतिमान है

जिसमें बह रही धर्म की गंगा में हर श्रद्धालु डुबकी लगाकर अपने मानव जीवन को सार्थक बना रहा है। साथ ही जैन श्वेताम्बर समाज का महापर्व पर्यूषण पर्व भी जारी है जिसमें साध्वीवर्या की पावन निश्रा में समाजजनो की तपस्या का तांता लगा हुआ है। प्रवक्ता अतुल सुराणा नें बताया कि जैन धर्म में का पवित्र ग्रंथ आगम ग्रंथो को माना जाता है जिनमें भगवान महावीर स्वामी के उपदेश संकलित है। यही जैन धर्म के दर्शन को व्यक्त करते हैं प्रत्येक जैन अनुयायी इन्हीं ग्रंथो के निर्देशानुसार ही अपनी जीवनचर्या निर्धारित करता है। इन ग्रंथो को पोथाजी भी कहा जाता है।

इन्हीं ग्रंथो को लेकर इनकी विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ इनकी शोभायात्रा निकाली जाती है। जिसे पोथाजी का वरघोड़ा भी कहा जाता है। जिसमें भगवान को भी चांदी की पालकी में भक्तजन पूजा के वस्त्रो में नगर भ्रमण करवाते है। इसी का आयोजन पर्यूषण पर्व के दौरान श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा किया गया जिसकी शोभायात्रा श्री मालव गिरनार तीर्थ प्रभु नेमिनाथ के किला स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, बुधवारा, गल चौराहा, कन्नौद रोड स्थित जैन दादावाड़ी , अदालत रोड, सुभाष चौक, जैन श्वेताम्बर गंज मंदिर होती हुई पुनः किला मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।

इस शोभायात्रा में भगवान की पालकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है जिसें समाजजन पूजा के वस्त्रो में अपने कंधे पर लेकर चल रहे थे। नन्हें बालक नें पोथाजी को अपने सिर पर रखकर पूरी शोभायात्रा करवाई। जगह-जगह पर समाजजनों नें भगवान की पालकी का चावल की गवली करके स्वागत किया। पूरी शोभायात्रा में बैण्ड के साथ भजन गायक महेश वोहरा नें अपने सुरीले भजनो से समां बांधे रखा। पयूर्षण को विधिवत् सम्पन्न कराने के लिये बाहर से पधारे सधार्मिक बंधुओ ने भी शोभायात्रा में सम्मिलत होकर नगर के श्वेताम्बर जैन समाज का मान बढ़ाया। समाज के सभी ट्रस्टो के अध्यक्ष, पदाधिकारी और

समाजजन इस शोभायात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुये तथा सभी महिला मण्डलो नें भी अपनी उपस्थिति से शोभायात्रा की गरिमा को बढ़ाया। पर्यूषण पर्व में अब भगवान का जन्म बड़े ही धूमधाम से दादावाड़ी, स्थानक, गंज मंदिर और किला मंदिर में रविवार को मनाया जायेगा। श्रीसंघ अध्यक्ष पवन सुराणा सहित ट्रस्ट अध्यक्ष रवीन्द्र रांका, नगीन वोहरा, लोकेन्द्र बनवट तथा नगीन सिंगी से सभी समाजजनो से अपील की है कि जैन श्वेताम्बर समाज का हर व्यक्ति इस प्रभु के जन्म वांचन आयोजन में सम्मिलित होकर जिनशासन की शोभा में अभिवृद्धि करे।

*मेंष:-* आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय:-तुलसी जी की पांच परिक्रमा करें
*वृष:-* आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है।
उपाय:-चंद्रमा को दूध मिश्री जल से अर्ध्य दें

*मिथुन:-* आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं।
उपाय:-सुंदरकांड का पाठ करें
*कर्क:-* आज खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव हो सकती है। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। ईश्वर की प्रार्थना से राहत महसूस होगी।
उपाय:-पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करें

*सिंह:-* आज व्यवसाय हेतु  दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है।हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। जीविका की दिशा में सफलता मिलेगी।
उपाय:-पांच बेसन के लड्डू श्री गणेश को अर्पण करें
*कन्या:-* आज  का दिन धन लाभ वाला है। रुका हुआ धन आपके पास लौटेगा। अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ आपको होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। नौकरीं में सम्मान मिलेगा।
उपाय:-सूर्य देव को जल दे

*तुला:-* आज व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें।भवन,फर्नीचर आदि खरीदने की योजना बन सकती है।
उपाय:-ब्राह्मणी स्त्री को मिष्ठान खिलाएं
*वृश्चिक:-* आज जीवनसाथी से मतभेद संभव है। पारिवारिक चिंता रहेगी। अप्रत्याशित हानि हो सकती है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। वजोखिम उठाने का साहस न करे।
उपाय:गुड ब्राह्मण को दान करें

*धनु:-* आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।कोई भी निर्णय अपने सूझ-बूझ के साथ ही लें, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको हानि पहुंचा सकता है। अपने आप पर विश्वास रखना आपके लिए बेहद जरुरी है।वाहन खरीदी हो सकती है।
उपाय:-पंचामृत से लड्डू गोपाल का अभिषेक करें
*मकर:-* आज आय के नवीन स्त्रोत बनते दिख रहे है।मित्रता में नये सम्बन्धो की शुरुआत से भविष्य में लाभ होगा।आभूषणों की खरीद हो सकती है।शेयर बाजार से लाभ की उत्तम सम्भवना है।
उपाय:-पीपल के पत्ते पर शहद रखकर गाय को खिलाएं

*कुम्भ:-* आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगे। प्रसन्नता रहेगी।
उपाय:-दुर्गा चालीसा का पाठ करें
*मीन:-* आज दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें।ईर्ष्यालु लोग षड्यंत्र रच कर नुकसान दे सकते है।
उपाय:-घर के वरिष्ठ को देव दर्शन कराए

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*


*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top