सी.बी.एस.ई. की 10 वी बोर्ड परीक्षा में जैन श्वेताम्बर समाज के विद्यार्थियो ने लहराया परचम- 6 विद्यार्थियों नें प्राप्त किये 90 प्रतिशत से अधिक अंक

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पिछले दिनो सी.बी.एस.ई. की 10 वी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुये जिसमें जैन श्वेताम्बर समाज के 6 बच्चो नें 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके समाज एवं नगर को गौरवान्वित किया है। नगर के जैन श्वेताम्बर समाज में यह पहली बार हुआ है कि इतने बच्चो को राष्ट्रीय स्तर के सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुये हैं। इन विद्यार्थियो में कु. विरती विपुल छाजेड़ (94 प्रतिशत), निमिष मनोज वोहरा (94 प्रतिशत), प्रथम मुकेश सुराणा (93.4 प्रतिशत),

कु. सानवी निलेश सुराणा (93.2 प्रतिशत), अथर्व शैलेन्द्र मेहता (92.6 प्रतिशत) एवं आदित्य अतुल सुराणा(92 प्रतिशत) शामिल हैं। इन सभी होनहार विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये समाज के प्रवक्ता अतुल सुराणा नें कहा कि हमारा समाज व्यवसाय प्रधान समाज रहा है परंतु अब वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये पिछले कुछ वर्षो में समाजजनो ने अपने बच्चो की पढ़ाई पर जो विशेष ध्यान देना प्रारंभ किया है उसके अच्छे परिणाम भी सामने आये हैं तथा समाज के कई बच्चो का उच्च पदो पर चयन हुआ है। आशा है आगे और अधिक बेहतर परिणाम हमारे सामने आयेगें।

जैन धर्म ज्ञानपरक धर्म है और धर्म को समझने के लिये भी आस्था के साथ ज्ञान और तार्किक शक्ति का होना अतिआवश्यक है अन्यथा गलत परंपराओ और मान्यताओं का जन्म होता है और तकनीकी क्रांति के इस आधुनिक युग में हमारे वरिष्ठो के अनुभव के ज्ञान एवं सामाजिक संस्कार के साथ सही शिक्षा व्यक्ति की तार्किक बुद्धि को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण साधन है जिससे वह धर्म की सही व्याख्या कर सकता है। समाज के इन बच्चो की उपलब्धि पर अध्यक्ष पवन सुराणा सहित पारसमल सिंघवी, नगीन वोहरा एडवोकेट, लोकेन्द्र बनवट, नंदकिशोर वोहरा तथा नगीन सिंगी सहित समाज के अनेक महानुभावो नें शुभाशीष सहित इन बच्चो को बधाई प्रेषित की।

मेंष:-*  आज सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी।धनलाभ रहेगा।

उपाय:- श्री तुलसी शालिग्राम की पूजा करें

**वृष:-* आज मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

उपाय:-पंचमेवा ब्राह्मण को दे

*मिथुन:-* आज प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुभव होगा। लेने-देने में समस्याएं आएंगी।भूमि भवन में वृद्धि हो सकती है।कार्य सहयोग के लिये लोगो का आम समर्थन मिलेगा।

उपाय:- केल के पत्ते पर दही चावल रखकर भगवान को अर्पण करें

**कर्क:-** आज नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखें। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय हासिल करेंगे।

उपाय:- चंदन से स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर बनाएं

*सिंह:-* आज  कार्यस्थल पर लोग आपसे मार्गदर्शन मांगेंगे। आप जो भी प्रयास करेंगे,उसमें सफलता मिलेगी ।अपने प्रेमी के साथ कुछ अच्छे क्षणों का अनुभव करेंगे। व्यापारी एक नई गतिविधि की योजना बना सकते हैं।

उपाय:- जायफल भगवान शिव को अर्पण करें

**कन्या:-* आज कार्य-सफलता मिलने से आप आनंदित रहेंगे। यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे।

उपाय:- श्री विष्णु को मीठे चावल अर्पण करें

**तुला:-* आज नए प्रोजेक्ट या सौदे की योजना बना सकते हैं।  अपने वर्तमान आय-स्रोतों और सीमा से असंतुष्ट महसूस करेंगे। वेतनभोगी लोगों को काम करने के लिए एक प्रतिष्ठित परियोजना मिल सकती है।

उपाय:- चांदी की धातु पॉकेट में रखें

**वृश्चिक* आज यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।धनहानि हो सकती है।

उपाय:- मीठी रोटी कुत्ते को खिलाएं

*धनु:-* आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है जिससे आपको सुखद अनुभूति हो सकती है।आय के नए स्रोत बन सकते हैं।खेती,बागवानी के कार्यो में उत्तम लाभ की सम्भवना है।पैतृक संपत्ति से आय होगी।

उपाय:- गुड़ चना गाय को खिलाएं

*मकर:-*  आज मन में कोई बात रखे नहीं और दूसरो की परेशानियों को भी समझे। कामकाज को लेकर आ रही रुकावटें समाप्त होगी। प्यार मोहब्बत के लिहाज से दिन अच्छा हैं, थकान हो सकती हैं।

उपाय:- दूध से भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक करें



*कुम्भ:-*  आज आप स्वस्थ और हंसमुख रहेंगे। एक अप्रत्याशित भुगतान आपको मानसिक स्थिरता देगा। छात्रों को उच्च ग्रेड स्कोर करने की संभावना है।मुख रोग तकलीफ़ बना सकता है।

उपाय:आंवले के वृक्ष की पूजा करें

**मीन:-* आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें।

उपाय:- अष्टगंध भगवान सूर्य को अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!