
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- राजश्री कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, आष्टा के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। कॉलेज के होनहार छात्र आनंद यादव का चयन भारतीय सेना में GD के पद पर हुआ है। आनंद की इस बड़ी सफलता पर महाविद्यालय परिवार द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के दौरान कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने आनंद यादव को साफा बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कॉलेज के संचालक श्री बीएस परमार ने कहा कि आनंद ने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि राजश्री कॉलेज का मान भी बढ़ाया है। उनकी कड़ी मेहनत और देश सेवा के प्रति जज्बा आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आनंद यादव ने कहा, “यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक सपना सच होने जैसा है। भारतीय सेना में सेवा करना मेरा लक्ष्य था। मेरी सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का बड़ा हाथ है।” इस अवसर पर महाविद्यालय संचालक श्री बीएस परमार, प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार,

मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया, सविता बैरागी, राहुल सेन, रामवती मेवाड़ा, प्रहलाद मेवाड़ा, द्वारकाप्रसाद करमोदिया, पुष्पा मेवाड़ा, अखिलेश सक्सेना, पूजा परमार, पूजा मेवाड़ा, ममता तिवारी, माया मेवाड़ा, कविता भूतिया, रंजना परमार, मनोहर लाल, विनोद मीणा, बहादुर सिंह, रवि मेवाड़ा, अरविंद यादव, शिवराम परमार, रीना यादव और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने आनंद को उनके उज्जवल भविष्य और देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

*मेंष:-* आज कार्यक्षेत्र में नुकसान की सम्भवना है।व्यापारिक धन मिलने में विलंबता से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते है।श्वान सम्बन्धी समस्या से परेशानी हो सकती है।
*उपाय:- काले उड़द शनि मंदिर में दान करें*
*वृष:-* आज मनपसंद रहेगाी ऋण से मुक्ति मिलेगी परिवार के साथ घूमने का अवसर बन सकता है धार्मिक आयोजनधार्मिक आयोजनों में शिरकत करेंगे
*उपाय:- लाल चुनरी 9 वर्ष की कन्या को दे*
*मिथुन:-* आज संचार के मजबूत साधनों से आप सूचना संग्रहित कर कार्यक्षेत्र में उचित लाभ अर्जित करेंगे।शासकीय कार्य मे उत्तम कार्य सफलता रहेगी।वाणी में सयंम रहेगा।
*उपाय:- सरसों के तेल का दीपक पीपल के सामने लागाये*

कर्क:-* आज जीवन का भरपूर आनंद लेने का अवसर आपको मिलेगा।कामकाज से समय निकाल कर परिवार के साथ समय व्यतीत हो सकता है।
*उपाय:- मस्तक पर सफेद चंदन का तिलक लगाए*
*सिंह:-* आज परिवार की कोई घटना आघात दे सकती है।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से लोग आपसे बात करने में संकोच करेंगे।आज आपका खाली सकता है।धैर्य से काम ले।*उपाय:- गौ माता को गुड़ खिलाएं*
*कन्या:-* आज स्टॉक में रखे माल से लाभ की अच्छी सम्भवना निर्मित होती दिख रही है।मनोकूल स्थान्तरित होने से नौकरीं बाले प्रसन्न होंगे।धन संचय होगा।
*उपाय:- फूलों से मंदिर का श्रृंगार करें*

*तुला:-* आज गुप्त योजना से अधिक लाभ मिलने की सम्भवना है।अनैतिक साधनों से भी धन अर्जन होगा।कुछ परोपकारी कार्य हो सकते है।संतान पक्ष अनुकूल सूचना दे सकता है।
*उपाय:- हल्दी का स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर बनाएं*
*वृश्चिक:-* आज धातुओं में इन्वेस्टमेंट आपको आशानुकूल परिणाम देगा खाद्य पदार्थो में बड़े लाभ की संभावना बनती दिख रही है।उधार धन पुनः मिलने की पूरी आशा है।बहनों से आत्मबल मिलेगा।
*उपाय:- घर के वरिष्ठ को मिष्ठान खिलाएं*
*धनु:-* आज अग्नि बिजली से शरीर पीड़ा बन सकती है।सावधान रहें।धन को लेकर निकटम जनों से विवाद सम्बन्धो में कटुता लायेगा।शेयर बाजार कुछ लाभ दे सकता है।
*उपाय:- दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक लगाये*

*मकर:-* आज आभूषण खरीदी होगी।मांगलिक कार्य की रूपरेखा घर मे बनेगी।पत्रकारिकता,लेखन,वकालत के क्षेत्र में सम्मान मिलने से मन उत्साहित होगा।मनोरंजन कार्य से भ्रमण होगा।
*उपाय:- वरगद के वृक्ष की पूजा करें*
*कुम्भ:-* आज संसाधनों की पर्याप्ता रहेगी।ईट भट्टे, तेल,उडद,लौहे की वस्तुओं से आय में वृद्धि होगी।ठेकेदारी कार्य मे कोई बडा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है।मादक पदार्थो के सेवन से दूरी रखे।
*उपाय:- हरे मूंग श्री गणेश जी को अर्पण करें*
*मीन:-* आज आपका नेतृत्व अनेक लोगो के लिये लाभदायक रहेगा,जो आपके व्यक्तिव को नवीन पहचान देगा।माता पिता को भ्रमण पर ले जाने का योग बन सकता है।पुराना वाहन बिक्री हो सकता है।
*उपाय:- कर्पूर की महक घर में करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
