विजय दशमी उत्सव समिति अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने आयोजित की बैठक- विजय दशमी पर्व को ऐतिहासिक बनाने समाज के हर वर्ग से किया विचार-विमर्श

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर में इस वर्ष विजय दशमी उत्सव समिति की कार्यप्रणाली में नया अध्याय जुड़ा है। प्रथम बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद समिति द्वारा नगर के सभी समाज वर्गों, संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर यह चर्चा की गई कि आगामी पर्व को किस प्रकार और अधिक भव्य, अनुशासित एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया जाए। विगत दिनों सकल हिंदू समाज के आह्वान पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर एवं

पूर्व उत्सव समिति अध्यक्षगणों की उपस्थिति में राहुल बाल्मीकि को सर्वसम्मति से विजय दशमी उत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया था। इस निर्णय को नगर के विभिन्न वर्गों ने प्रचंड बहुमत और पूर्ण समर्थन प्रदान किया। बैठक में तय किया गया कि विजय दशमी पर्व पर ऐतिहासिक परंपरा और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखते हुए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम को अनुशासन, मर्यादा एवं भव्यता के साथ आयोजित करने हेतु सभी ने अपने-अपने सुझाव भी रखे।

*मेंष:-* आज आपके स्वभाव में कठोरता व जिद्दीपन हो सकता है।अतिव्यय अनेक तरहा की विषमता से मनः स्तिथि निम्नकोटि की हो सकती है।सेवा सर्विस में परिवर्तन होगा अकारण लाक्षन लग सकता है पर आपके पराक्रम से आप के सामने कोई बोलेगा नही।क्रोध से बचे तो अच्छा रहेगा।
उपाय:-मीठी रोटी गौ माता को खिलाएं
*वृष:-* आज आपकी जाग्रत इच्छा शक्ति से व्यपारिक लाभ मान सुख,सम्पत्ति वृद्धि  होगी।भविष्य को ध्यान में रखकर आप कार्य करेंगे।अधूरे संकल्प पूरे होंगे।भ्रमण के योग उत्तम है।चिंता व भय से मुक्ति मिलेगी।
  उपाय:भगवान विष्णु को हलवे का नैवेद्य अर्पण करे

*मिथुन:-* आज का दिन शांति व आनन्द के साथ व्यतीत होगा।खानपान ,मनोरंज का भी आपको  उत्तम लाभ प्राप्त होगा।देवदर्शन की अभिलाषा भी पूर्ण होगी।समाज व राज्य पक्ष से मान यश मिलेगा।इच्छित कामनाएं पूर्ण होने के योग है।
उपाय:- मोरपंख अपने पॉकेट में रखें
*कर्क:-* आज  मन मे उत्साह उमंग की लहर रहेगी।पुराने कार्यो में पूर्णता प्राप्त होंगी।कर्ज समाप्त होगा।झगड़े झंझट से आपके पक्ष में सहमति बनने के योग है।आप मित्रो की राय पर ।अधिक विश्वास कर संकट में आ सकते है।बिना सोचे समझे कोई निर्णय न ले।
उपाय:-लोहे की धातु अपने पॉकेट में रखें

*सिंह:-* आज आपका दिन उठापटक वाला रहेगा।कुछ संघर्ष व विवदाओ से आपका सामना होगा।कर्ज,क्लेश से आप चिंतित रह सकते है।वाणी में कुछ तेजपन होगा।नौकरीं में समय मध्यम है।कानून सम्बन्धी समस्या आपके पक्ष में जरूर हो सकती है।
उपाय:लाल चंदन शिवजी पर अर्पण करे
*कन्या:-* आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।उद्यम में सफलता की पूर्ण सम्भवना है।कार्यक्षेत्र में बदलाव सुखदायक रहेगा।घूमने के प्रबल योग है।मकान,दुकान,घर व नौकरीं से परिणाम संतोषजनक रहेगा।धैर्य से कार्य करे।
उपाय:-श्री गणेश को तीन बेसन के लड्डू अर्पण करें

*तुला:-* आज आपकी मानसिक थकान कम रहेगी।सभी कार्य सहजता व सरलता से पूर्ण होंगे।गृहस्त में साज सज्जा ओर धन खर्च होगा।अधूरे संकल्प पूर्ण होने का समय है कार्यक्षमता में अनुकूलता रहेगी।आध्यत्म में मन लगेगा।
उपाय:-11 स्वास्तिक शिव मंदिर में बनाएं
*वृश्चिक:-* आज का दिन आपकी निर्णय चतुराई का जिसके बल पर आपको आय के नवीन स्रोतों जी प्राप्ति होगी।गृहस्त जीवन मे अनुकूलता बनेगी।स्वतंत्र कार्य की रूपरेखा पूर्ण होंगी।श्रेष्ठ लोगो के साथ धर्म लाभ मिलेगा।पेट का ध्यान रखे।
उपाय:-घी का दीपक तुलसी के सामने लगाएं

*धनु:-* आज आपके मित्र व सगे संबंधियों से दूरी व संघर्ष हो सकता है।परिवार में विग्रह की स्तिथि न बने ध्यान दे व वाणी में सयंम जरूरी है।शत्रुपक्ष से भय ह्रदय में पीड़ा देगा।आमदनी में कमी हो सकती है।स्वभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
उपाय:-इत्र भगवान श्री राम को अर्पण करें
*मकर:-* आज आप लक्ष्य के प्रति दृढ़संकल्पित होंगे।जिससे आपके कार्य में सशक्तता आंएगी।तंत्र,मंत्र साधना की तरफ भी आपका आज झुकाव बन सकता है।जो भी मिलेगा आपको उसमें आपका पूरा परिश्रम सहभागी होगा।झंझटों से आज मुक्ति भी मिलेगी।
उपाय:-शमी पत्र शनिदेव को अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज आपकी स्पष्टवादिता आपको नवीन पहचान दिलायेगी।आपका सामाजिक कद बढेगा।हर कार्यो में सफलता व अनायास लाभ की पूर्ण संभावना आज बनती दिख रही है।कर्म दोष से कुछ शारीरिक पीड़ा बन सकती है।सन्तान पक्ष से लाभ है।
उपाय:शंख के जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें
*मीन:-* आज सुख,शांति व चैन से रहने का दिन है।व्यापार,सेवा के मान से उत्तम समय है।आज कर्जो में कमी होगी।भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे।चल,अचल सम्पत्ति में वृद्धि होगी।मित्रो का सहयोग मिलेगा जिससे कोई नई कार्य योजना बन सकती है।
उपाय:- गुरुमंत्र जाप लाभकारी है।

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top