युवा ऊर्जमान व्यवसायी वीरेंद्र देशलहरा पुनः कृषि उपकरण विक्रेता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

updatenews247com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शीतल स्वीट्स पर आयोजित साधारण सभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन, सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं। नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी श्री वीरेंद्र देशलहरा को एक बार फिर सर्वसम्मति से कृषि उपकरण विक्रेता संघ, आष्टा का अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय आज शीतल स्वीट्स पर आयोजित संघ की वार्षिक साधारण सभा में लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों के पंजीयन के पश्चात विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। इसके उपरांत विगत वर्ष की आय-व्यय विवरणी प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया।

वीरेंद्र देशलहरा को दोबारा मिली ज़िम्मेदारी- सभा के मुख्य बिंदु के रूप में नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि श्री वीरेंद्र देशलहरा को एक बार फिर अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी जाए। उनकी नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक दक्षता और सदस्यता में सामंजस्य बनाए रखने की कुशलता को देखते हुए सभी सदस्यों ने इस निर्णय का खुलकर समर्थन किया। श्री देशलहरा को पुष्पहार पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से संघ के हित में कार्य करता रहूंगा।”

यह सदस्य रहे उपस्थित, कमल पाटीदार, ललित पाटीदार, विजय उदेनिया, नरेंद्र जैन, जावेद, अशोक पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, दिनेश पाटीदार, अखिलेश अजवानी, राजा ताम्रकार, सुनील भगवान, रवि पाटीदार, दीपक पाटीदार, रमेश पाटीदार, राजू जैन, गुड्डा सोनी गौरव वोहरा। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मण्डल द्वारा समर्पित भाव से किया गया, और उपस्थित सदस्यों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्णयों में भाग लिया। सभा का समापन संघ की एकता, व्यापारिक सहयोग और पारस्परिक विश्वास की भावना के साथ हुआ। देशलहरा के पुनः अध्यक्ष बनने पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर,सौरभ रूनवाल,पवन रांका,दिलीप वशिष्ठ,तरुण चतुर्मुथा,दिनेश सुराणा सहित जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित की।

*मेंष:-* आज कर्ज,क्लेश,रोग से कुछ परेशान हों सकते है।वाणी में तेजपन शत्रु बना सकते है।बड़े खर्च से मन चिंतित रहेगा।मित्र सहयोग बन सकता है।
उपाय:- मिश्री मंदिर मे अर्पण करे
*वृष:-* आज वाक्य चातुर्य गुणों से आप कार्य कर परिस्तिथियां अपने अनुकूल करेंगे।भाग्योदय का समय है।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:-तीर्थ जल से स्नान करे

*मिथुन:-* आज धार्मिक पर्यटन आदि के योग है।गौरवपूर्ण दिन रहेगा।यश की प्राप्ति होंगी।इच्छिद कामनाएं पूरी होंगी।अभिमान से बचे,नुकसान हो सकता है।
उपाय:- तीर्थ जल से स्नान करें
*कर्क:-*  आज भागीदारी एवं कारोबार के प्रति अनुकलता रहेंगी,जिससे उत्साह उमंग की लहर जागेगी।पुराने कार्य पूर्ण होंगे।न्यायिक उलझने सुलझेंगी।आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
उपाय:- पीली सरसो शिवा जी पर अर्पण करें

*सिंह:-* आज तंत्र, मंत्र विधा में रुचि बढ़ेगी।अनायास लाभ की प्राप्ति होगी।शारीरिक रोगों में सुधार सम्भव है।हड्डी जोड़ो का दर्द तकलीफ दे सकता है।स्पष्टवादिता से अनुकलता रहेगी।
उपाय:-महिलाओ को मिष्ठान खिलाये
*कन्या:-* आज कर्मठता,लगनशीलता से समय आपके पक्ष में होगा।जीवनसाथी का सुख उत्तम रहेगा।विध्न बाधाओं पर विजय प्राप्त करेंगे।पारिवारिक समस्या दूर होगी।
उपाय:-लाल वस्त्र जलाशय मे प्रवाहित करे

*तुला:-* आज व्यापार,व्यवसाय,घर गृहस्थी में विपरीतता का वातावरण भय उत्पन्न करेगा।अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है।स्वतंत्र कार्य की रूपरेखा बनेगी।
उपाय:- गेंहू मंदिर मे दान करे
*वृश्चिक:-* आज समस्त कार्यो में सामान्यतया अच्छे योग बनना प्रारम्भ होंगे।आत्मबल में वृद्धि जबाबदारी बढ़ेगी।मानसिक थकान कम होगी।कार्य मे गतिशीलता बढ़ेगी।
उपाय:-केसरिया ध्वजा घर पर लगाये

*धनु:-* आज अशांति,तनाव,तंगाई व शरीर पीड़ा हो सकती है।अपने ही लोगो से धोखा होगा।चोट लगने का भय है।व्यापारी,नेता,अधिकारी को संकट रहेगा।
उपाय:-सत्यनारायण कथा करे
*मकर:-* आज कार्य स्थल व स्वरूप में वृद्धि संभव है।कार्यक्षेत्र में अच्छे सहयोगी मिलेंगे।व्यापारी,अधिकारी को सफलता संभव है।कारोबार में अड़चन दूर होगी।
उपाय:- मसूर वृषभ को खिलाये

*कुम्भ:-* आज परिवार में सुख शांति और शुभ कार्य होने के योग है।वाहन, मकान,जमीन,जायदाद विस्तार में व्यय होगा।किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से प्रगति अवसर मिलेंगे।
उपाय:- संत सेवा करे
*मीन:-* आज समय लाभदायक है,प्रगति के अवसर मिलेंगे।आर्थिक क्षेत्र में राहत मिलेगी।भाग्य,धर्म,अर्थ व स्त्री से सुख अनुभव करेंगे।किसान श्रमिक व विद्यार्थी सफल रहेंगे।
उपाय:- बिंदिया देवी मंदिर मे अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top